×

Shrikant Tyagi Case: पांच दिन 24 घंटे सर्विलांस के बाद श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार, इस नेता ने दिए थे विधायक के स्टीकर

Shrikant Tyagi Case: नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Sarita Jain
Published on: 9 Aug 2022 3:56 PM GMT
Shrikant Tyagi Arrested
X

श्रीकांत त्यागी (photo: social media ) 

Shrikant Tyagi Case: नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Grand Omaxe Society of Noida) में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर नोएडा पुलिस (Noida Police) ने 25 हजार का इनाम रखा था। पुलिस ने श्रीकांत समेत 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह (Noida Police Commissioner Alok Singh) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्रीकांत त्यागी ने पूछताछ में बताया कि गाड़ी पर लगे विधानसभा के स्टिकर पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Samajwadi Party leader Swami Prasad Maurya) ने दिलवाए थे।

इन जगहों पर घूमता रहा त्यागी: कमिश्नर

कमिश्नर ने बताया, 'आरोपी पुलिस से बचने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट फिर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत में घूमता रहा। इससे पहले यह ऋषिकेश से सहारनपुर होते हुए मेरठ वापस आया था। आरोपी लगातार अपनी मोबाइल डिवाइस और कार बदलता रहा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से श्रीकांत को पकड़ने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

पुलिस कमिश्नर ने कहा, "आरोपी लग्जरी गाड़ियों पर वीवीआईपी नंबर रखने का शौकीन है। ऐसे सभी नंबर पाने के लिए इसने एक-एक लाख रुपए तक खर्च किए हैं। गाजियाबाद पुलिस से श्रीकांत त्यागी को कैसे सुरक्षा मिली, इस पर शासन स्तर से जांच चल रही है।"

श्रीकांत और उसके 3 साथियों को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया: आलोक सिंह

कमिश्नर आलोक सिंह (Noida Police Commissioner Alok Singh) ने कहा कि शाम को श्रीकांत त्यागी सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उस पर गैंगस्टर एक्ट लगेगा। संपत्ति भी जब्त होगी। बता दें, श्रीकांत और उसके 3 साथियों को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस को श्रीकांत की लोकेशन उसके पत्नी के फोन से मिली। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि श्रीकांत त्यागी निवासी ग्रांड ओमेक्स, नोएडा (मुख्य आरोपी), राहुल निवासी गांव लिसाड़ी, थाना सिंभावली, हापुड़ (गैंग लीडर), नकुल त्यागी निवासी गांव बरनावा, बागपत (मददगार), संजय निवासी गांव नखलई, फिरोजाबाद (मददगार) को गिरफ्तार किया है।

छह गाड़ियां बदली

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए उसने छह गाड़ियां बदली और लोकेशन ट्रेस न हो इसके लिए मोबाइल भी बदलता रहा। यही वजह थी वह पुलिस की दबिश से 20 मिनट पहले फरार हो जाता था। सूत्रों के मुताबिक, ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी से फरार होने के बाद श्रीकांत ने मेरठ में अपने रिश्तेदार के यहां शरण ली थी। सोमवार रात में श्रीकांत ने पत्नी अनु त्यागी को कॉल किया था। पुलिस को यहीं से बड़ी लीड मिली। पुलिस ने मंगलवार सुबह अनु त्यागी को दोबारा हिरासत में लिया और पूछताछ की। उसके मोबाइल की छानबीन की गई। उसी इनपुट के आधार पर नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी तक पहुंच गई।

सरेंडर करने की थी जानकारी

मंगलवार को पुलिस को जानकारी हुई कि श्रीकांत अपने साथी राहुल के साथ श्रृषिकेश से होकर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे होते हुए गौतमबुद्ध नगर आएगा और सूरजपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करेगा। जानकारी मिलने पर 4 पुलिस की टीमों ने परतापुर के पास डेरा जमा लिया। कुठ देर बाद ही ग्रे कलर की बलेनो कार रजि नंबर यूपी-16 सीवी 6665 को घेर लिया और श्रीकांत कर गिरफ्तार किया।

चाचा के पास है पिस्टल

पुलिस ने श्रीकांत की चार लग्जरी वाहनों को जब्त किया है। उसमे दो फारच्यूनर, दो टाटा सफारी , एक होंडा सिविक है। फारच्यूनर गाड़ी पर उप्र शासन के चिन्ह और मोनोग्राम लगे हुए थे। इसके सगे चाचा उमेश चंद त्यागी की लाइसेंसी पिस्टल को जनता में डर का माहौल बनाने में प्रयोग करता था। ऐसे में इस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story