×

Shrikant Tyagi Noida: पीड़ित महिला नोएडा पुलिस से माँगती रही सुरक्षा, लेकिन नहीं सुनी और अब पलायन शुरू

Shrikant Tyagi Noida Latest News: महिलाओं ने योगी सरकार से प्रश्न किया है कि जब पीड़ित महिला ने इस घटना के संदर्भ में अपनी सुरक्षा की मांग पुलिस से की थी तब सुरक्षा मुहैया क्यो नहीं करवाई?

Sandeep Mishra
Published on: 8 Aug 2022 1:10 AM GMT
X

नोयडा: पीड़ित महिला के मांगने पर भी नोयडा पुलिस ने नहीं दी सुरक्षा: Video- Newstrack

Shrikant Tyagi Noida case Update: सूबे की दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) के सबसे वीवीआइपी इलाके नोयडा (VVIP Localities Noida) की महिलाओं ने सूबे की योगी सरकार (Yogi Sarkar) को महिलाओं की सुरक्षा (safety of women) के सवाल पर कटघरे में खड़ा कर दिया है। नोयडा की महिलाओं ने योगी सरकार से सीधा प्रश्न किया है कि जब पीड़ित महिला ने इस घटना के संदर्भ में अपनी सुरक्षा की मांग (Woman demands protection) नोयडा पुलिस के अधिकारियों से की थी तब पुलिस अधिकारियों ने उस पीड़ित महिला को सुरक्षा मुहैया क्यो नहीं करवाई?

इस यक्ष प्रश्न से सरकार बैकफुट पर आई

देश की महिला समाजसेवी पंखुड़ी पाठक (female social worker Pankhuri Pathak) व नोयडा की अन्य महिला संगठनों (women's organization) ने महिला सुरक्षा के सवाल पर अब सूबे की योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (Alleged BJP leader Shrikant Tyagi) की गुंडई व दबंगई के विरोध में उक्त पीड़ित महिला से अपनी जान माल की सुरक्षा करने की मांग की थी, लेकिन उक्त पीड़ित महिला की मांग को कोई तवज्जो नही दी। जिस वजह से उस दबंग गुंडे कथित भाजपा नेता की उतनी हिम्मत बढ़ गयी कि वह अपने 15 गुंडों के साथ उक्त महिला को हड़काने व धमकाने पहुंच गया।

कथित भाजपा नेता की गुंडई के चर्चे है आम

समाजसेविका पंखुड़ी पाठक व अन्य महिला संगठन (women's organization) की माने तो नोयडा में दबंग कथित भाजपा नेता श्रीकांत की दबंगई की यह कोई पहली घटना नही है।बल्कि सूबे के सत्ताधारी दल भाजपा व उससे जुड़े संगठन के नेता लगातार महिलाओं के साथ अभद्रता (mistreatment of women) करते आ रहे हैं।

इस दबंगई के कारण लोग पलायन को मजबूर

नोयडा एनसीआर इलाके की कई महिलाओं ने बताया है कि कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी जैसे लोगों के कारण ही आज नोयडा के कई रिहायशी इलाके के लोग इस दबंगई के चलते नोयडा से पलायन (escape from noida) कर गए हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story