×

Supertech Twin Tower Demolition: 28 अगस्त को जमींदोज होगा ट्विन टावर, जानें क्या है तैयारियां

Supertech Twin Tower Demolition Date and Time: नोएडा स्थित सुपरटेक ट्विन टावर के जमींदोज होने में चंद दिन शेष रह गए हैं। 28 अगस्त 2022 को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर ट्वीन टॉवर को गिरा दिया जाएगा।

Krishna Chaudhary
Published on: 27 Aug 2022 2:43 AM GMT (Updated on: 27 Aug 2022 2:43 AM GMT)
Supertech Twin Tower Demolition Date and Time
X

Supertech Twin Tower Demolition Date and Time (Photo - Social Media)

Click the Play button to listen to article

Supertech Twin Tower Demolition Date and Time: नोएडा स्थित सुपरटेक ट्विन टावर के जमींदोज होने में चंद दिन शेष रह गए हैं। इस बहुमंजिला इमारत को गिराने के लिए काफी समय से तैयारियां चल रही हैं। 28 अगस्त 2022 को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर ट्वीन टॉवर (Super Twin tech) को गिरा दिया जाएगा। नोएडा प्रशासन (Noida Administration) और पुलिस पूरी तरह से इसकी तैयारियों में जुट गई है। टावर को गिराने के लिए इमारत में 3700 किलो विस्फोटक लगा दिया गया है। इतने विस्फोटक को लगाने में 15 दिन से अधिक का समय लगा है।

विस्फोट किए जाने के महज 9 सेकेंड के भीतर पूरी इमारत धराशायी हो जाएगी। इमारत के गिरने के बाद करीब 35 हजार घन मीटर मलबा और धूल का गुबार पैदा होगा। जिसे शांत होने में 10 मिनट से अधिक समय लगेगा। मलबे को साफ करने में करीब 3 माह लग जाएगा। 50 हजार टन मलबे का झरना इमारत के बेसमेंट में जाएगा। इन मलबों को ढ़ोने के लिए ट्रकों को करीबी 1200 से 1300 चक्कर लगाने होंगे। इमारत ढहने के बाद इससे जो लोहा और स्टील निकलेगा, वह करीब 4 हजार टन निकलेगा।

नोएडा – ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे बंद रहेगा

ट्वीन टावर गिराए जाने के मद्देनजर नोएडा पुलिस (Noida Police) ने ट्रैफिक प्रबंधन योजना को अंतिम रूप दे दिया है। इसमें विस्फोट के समय नोएडा – ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे (Noida – Greater Noida Expressway) को बंद करने के साथ – साथ विस्फोट के दिन रूट डायवर्जन शामिल है।

सुरक्षा के लिए किए गए उपाय

जिस दिन इमारत को जमीदोंज किया जाएगा, उस दिन 1396 रहवासियों को जगह खाली करने के लिए कह दिया गया है। वह एक दिन पहले जगह खाली कर सकते हैं या विस्फोट से कुछ समय पहले। जब इमारत ध्वस्त होगी तो इससे उठने वाला धूल का गुबार करीब 60 मंजिला इमारत जितना ऊपर तक उठेगा। इससे आप पास की इमारतों को बचाने के लिए पानी के जेट, फायर टेंडर और फव्वारों का इस्तेमाल किया जाएगा। मलबा आसपास के क्षेत्र में न फैले इसके लिए आसपास के दो टावरों को पूरी तरह से काले और सफेद जियोटेक्सटाइल फाइबर से ढक दिया गया है।

इसके अलावा सुपरटेक ट्वीन टावर को जमींदोज करने का ठेका लेने वाली कंपनी एडिफिस ने ओएनजीसी की पाइपलाइन और पड़ोस में बने दो अन्य टावर को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए बीमा करवाया है। पाइप लाइन का 2.5 करोड़ रूपये तो दोनों टॉवरों का 100 करोड़ रूपये का बीमा कराया गया है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story