Supertech Twin Tower Demolition: मात्र तीन सेकंड में धूल के गुबार में समा गए टावर

Noida Twin Tower Demolition Today Live: आज आखिरकार नोएडा ट्विन टॉवर का ध्वस्तीकरण होने जा रहा है । जो काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है ।

Network
Newstrack Network
Published on: 28 Aug 2022 9:05 AM GMT (Updated on: 28 Aug 2022 9:05 AM GMT)
Click the Play button to listen to article

Noida Twin Tower Demolition Today Live: नोएडा ट्विन टॉवर का ध्वस्तीकरण आज लाइव, Explosive Finale Sunday विस्फोट का फाइनल रविवार, Noida Twin Tower Go Down Today आज ढह जाएगा नोएडा का ट्विन टावर, Noida Twin Tower Demolition Historical Moment नोएडा ट्विन टावर ध्वस्तीकरण का ऐतिहासिक क्षण, Noida SuperTech Twin Tower Demolition Live Update नोएडा सुपरटेक के ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण के लाइव अपडेट के लिए बने रहें newstrack.com के साथ। Noida SuperTech Twin Tower Set For Blast नोएडा सुपरटेक ट्विन टावर ब्लास्ट के लिए तैयार। नोएडा ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के एक एक स्टेप (Noida Twin Tower Demolition Plan) के अपडेट की हम आपको देंगे जानकारी।

Live Updates

  • 28 Aug 2022 5:55 AM GMT

    Noida Supertech Twin Towers एनडीआरएफ टीम मौके पर तैनात हुई

    Noida Supertech Twin Towers सेक्टर 93ए में सुपरटेक ट्विन टावर गिराए जाने के क्षेत्र में तैनाती के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। 560 पुलिस कर्मी और सौ रिजर्व फोर्स के लोग भी लगाए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए चार क्विक रेस्पांस टीम की तैनाती भी की गई है।

  • 28 Aug 2022 5:52 AM GMT

    Noida Twin Tower Demolition LIVE Updates: तेज हुई अंतिम चरण के काम की जांच

    Noida Twin Tower Demolition LIVE Updates: एडिफिस इंजीनियरिंग में सुपरटेक ट्विन टॉवर के विध्वंस के प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर मेहता ने इंसीडेंट कमांड सेंटर में प्रवेश किया, जो आसपास के क्षेत्र में यातायात और विध्वंस व्यवस्था को देखने के लिए एक मोबाइल इकाई है। विस्फोट करने का समय जैसे जैसे करीब आता जा रहा है।अंतिम चरण के काम की जांच की गतिविधियां तेज होती जा रही है। सिल्वर सिटी के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा ने कहा है हमने अपने क्लू हाउस में लगभग 100 लोगों के लिए व्यवस्था की है। हॉल और नाश्ते, दोपहर के भोजन और शाम के नाश्ते की व्यवस्था की है। अगर उन्हें किसी भी कारण से रात भर रुकना पड़ता है, तो उनका स्वागत है। आज दोपहर 2:30 बजे टावरों के नियोजित विध्वंस से पहले सुपरटेक निवासियों को पड़ोसी परिसरों में शिफ्ट कर दिया गया है।

  • 28 Aug 2022 5:06 AM GMT

    Noida Twin Tower Demolition LIVE: 90 दिन लगेंगे मलबा हटाने में

    Noida Twin Tower Demolition LIVE:  हम आपको बता दें कि आज जबकि वह ऐतिहासिक पहल करीब आ रहा है जब नोएडा ट्विन टावरों को ढहाया जाना है। इन टावरों के ढहने से कितना मलबा निकलेगा। तो जान जाइये इन टावरों के ढहने से करीब 4000 टन लोहा निकलेगा और इसे बेचकर एडिफिस इंजीनियरिंग कंपनी अपनी लागत वसूल करेगी। मलबा हटाने में 90 दिन लगेंगे, जबकि ट्रक जो इस मलबे को ले जाने के लिए आएंगे। उन्हें इस के लिए 1,300 चक्कर लगाने होंगे।

  • 28 Aug 2022 5:00 AM GMT

    Noida Supertech Twin Towers चेतन दत्ता ही दबाएंगे विस्फोट का बटन

    Noida Supertech Twin Towers एडिफिस इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर मेहता ने अभी अभी यह जानकारी दी है कि 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे भारतीय ब्लास्टर चेतन दत्ता जोसेफ ब्रिक्समैन की जगह अंतिम बटन दबाएंगे।

  • 28 Aug 2022 4:57 AM GMT

    Noida Supertech Twin Towers मानकों के उल्लंघन पर हो रही कार्रवाई

    Noida Supertech Twin Towers आपको बता दें कि नोएडा के ट्विन टावर्स - सेयेन (29 मंजिल) और एपेक्स (32 मंजिल) - सुपरटेक लिमिटेड की एमराल्ड कोर्ट परियोजना का हिस्सा हैं। इन टावरों के निर्माण के संबंध में कई नियमों का उल्लंघन पाया गया था। उन्हें एक 'नियंत्रित विस्फोट' के माध्यम से ध्वस्त कर दिया जाएगा, जिसका अर्थ है कि विस्फोटकों को रणनीतिक रूप से लगाने और आसपास के क्षेत्र को न्यूनतम नुकसान सुनिश्चित करते हुए विस्फोट करने के बाद इन टावर्स को ढहाया जाएगा। दोनों टावरों में करीब 3,700 किलोग्राम विस्फोटक लगाया गया है।

  • 28 Aug 2022 4:42 AM GMT

    खाली हो गया Noida Twin Towers के आसपास का इलाका

    Noida Twin Towers: नोएडा ट्विन टावर ढहाये जाने से पहले पूरा एरिया लगभग खाली कराए जाने के करीब है। टावर्स को विस्फोट से उड़ाने के लिए करीब 3700 किलो विस्फोटक लगाया जा चुका है। नोएडा में स्थित सुपरटेक ट्विन टावर्स के पास एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसाइटी के लगभग 5,000 निवासियों को रविवार दोपहर 2:30 बजे होने वाले विध्वंस से पहले  सुरक्षित करने के उद्देश्य से हटा दिया गया है। कुछ सामाजिक और गैर सरकारी सरकारी संगठन मवेशियों और कुत्तों को भी परिसर से हटा रहे हैं। हटाए गए निवासियों को सेक्टर 93 में पार्श्वनाथ प्रेस्टीज आवासीय परिसर में अस्थायी आश्रय प्रदान किया गया है।

    टावर ध्वंस अभियान के पहले से बाद तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे दोपहर 2.15 से 2.45 बजे के बीच बिल्कुल बंद रहेगा। किसी को भी इधर से गुजरने की इजाजत नहीं रहेगी। शहर में ड्रोन के लिए नो फ्लाई जोन बनाया गया है। नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, जहां टावर्स स्थित हैं वहां विस्फोट के ऊपर के एक समुद्री मील के दायरे में हवाई क्षेत्र भीविस्फोट के समय उड़ानों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story