×

Twin Towers Demolition Video: देखें एक धमाके के साथ जमींदोज हुए ट्विन टावर, पूरा वीडियो live

Twin Towers Demolition Video: विस्फोट के समय नागरिकों को पहले सुरक्षित निकाल लिया गया था। जानवरों और परिंदों तक से विस्फोट स्थल के आसपास का इलाका खाली करा लिया गया था।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 28 Aug 2022 9:03 AM GMT (Updated on: 28 Aug 2022 9:22 AM GMT)
X

Twin Towers Demolition Video

Noida Twin Tower Demolition Video Live: नोएडा ट्विन टॉवर का आज दोपहर 2.30 बजे एक धमाके के साथ ध्वस्तीकरण हो गया। एक जोरदार धमाका हुआ। जिसे मीलों दूर तक सुना गया। धमाके के साथ ही धुएं का एक जबर्दस्त गुबार उठा और छा गया। धमाके का बटन ब्लास्टर चेतन दत्ता ने दबाया। इसी के साथ मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इस काम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने वाले इंजीनियरों को बधाई दी। विस्फोट के बावजूद न तो कोई घायल हुआ और न ही कहीं कोई आग लगने या इमारत दरकने की घटना हुई। ट्विन टावर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डिमालिश किया गया।

विस्फोट के समय नागरिकों को पहले सुरक्षित निकाल लिया गया था। जानवरों और परिंदों तक से विस्फोट स्थल के आसपास का इलाका खाली करा लिया गया था। विस्फोट स्थल से कुछ दूरी पर ऊंची इमारतों में लोग जमें हुए थे। Noida Twin Tower के ध्वस्तीकरण के लिए पिछले कई महीने से तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले SuperTech की लंबी कानूनी लड़ाई चली। एक जबरदस्त धमाके के साथ 100 मीटर से अधिक ऊंचे टावर धूल के गुबार के साथ जमीन में मिल गया। बहुत से प्रत्यक्षदर्शियों के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण था। जिन्हें इस दृश्य को देखने पर अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। नियत समय पर साइरन बजा और सबकी सासें रुक गईं। और कुछ सेकंड के भीतर एक धमाका हुआ और धूल का गुबार उठा जिसके बीच दोनों ट्वीन टावर मलबे में बदलते नजर आए। इसी के साथ दूरदराज बैठे लोग जो इस क्षण को देखने के लिए दूरबीन लिए बैठे थे तालियां बजाने लगे। ये इस काम को अंजाम देने वाले इंजीनियरों का सम्मान था। और भ्रष्टाचार की फसल काटने वाले बिल्डरों के लिए एक बड़ा सबक। इस विस्फोट के बाद जनता के पैसे पर मनमानी करने वाले बिल्डरों को एक बड़ा सबक मिला है।

Admin 2

Admin 2

Next Story