Noida News: 6 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली

Noida News: आरोपी पुलिस इंसपेक्टर का पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस नें पकड़ने का प्रयास किया तो उसने टीम पर फायर कर दी।

Anant kumar shukla
Published on: 21 Sep 2023 10:39 AM GMT (Updated on: 21 Sep 2023 4:16 PM GMT)
Noida News: 6 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली
X

Noida News: बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी गुरुवार की रात पुलिस इनकाउंटर में घायल हो गया। पैर में गोली लगने के बाद वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। 6 साल की बच्ची के साथ रेप के आरोपी सौरभ के खिलाफ नोएड के सेक्टर-39 सेक्टर थाने में पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज है।

आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर का पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस नें पकड़ने का प्रयास किया तो उसने टीम पर फायर कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में जाकर लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को पकड़कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। पिस्टल बरामद कर लिया गया है।

एडीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि सौरभ ने घर के बाहर खेल रही 6 साल की मासूम बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म किया था। आरोपी 20 वर्ष का है। वारदात की शिकायत के बाद पुलिस ने पकड़ लिया था। उसके पास से पुलिस को कपड़ा व अन्य सामान बरामद हुआ। घटना के वक्त बच्‍ची के माता पिता सो रहे थे। बच्‍ची के शोर मचाने पर वे घर से बाहर निकले और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी युवक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। जबकि बच्‍ची के पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं।

एडीसीपी नोएडा ने बताया कि आरोपी को लेकर वापस लौटते वक्त सेक्टर-42 के पास अचानक पुलिस की जीप के टायर की हवा निकल गई। जब पुलिसकर्मी नीचे उतरकर टायर सही करने लगे, उसी समय आरोपी ने उप निरीक्षक अजीत सिंह की पिस्तौल छीनकर मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चला दी। पुलिस की गोली से आरोपी सौरभ घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करया गया हैं, जहां उसका इलाज जारी है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story