×

Greater Noida: ब्लू सफायर मॉल में भरभराकर गिरा लोहे का ग्रिल, दो लोगों की मौत

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्रेनो वेस्ट के ब्लू स्क्वायर मॉल में अचानक लोहे की ग्रिल भरभराकर गिर गई।

Shishumanjali kharwar
Published on: 3 March 2024 9:26 AM GMT
X

ब्लू सफायर मॉल में भरभराकर गिरा लोहे का ग्रिल (न्यूजट्रैक)

Greater Noida: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां बिसरख थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्रेनो वेस्ट के ब्लू स्क्वायर मॉल में अचानक लोहे की ग्रिल भरभराकर गिर गई। ग्रिल गिरने के बाद उसके नीचे दो लोग दब गये। घटना के बाद मॉल में चीख पुकार मच गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार बिसरख थाना में ब्लू स्क्वायर मॉल में रविवार को छत से लोहे का स्ट्रक्चर अचानक गिर गया। मॉल में घूम रहे दो लोग स्ट्रक्चर के नीचे दब गये। हादसे के बाद मॉल में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के लिए लोहे के ग्रिल को हटवाकर दो युवकों को बाहर निकलवाया। लेकिन तब दोनों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान हरेंद्र भाटी (35) पुत्र राजेंद्र भाटी निवासी गौशाला फाटक के पास विजय नगर, थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद और शकील (35) पुत्र छोटे खान निवासी केला, खेड़ा थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौजूद हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story