×

Trade Show Inauguration: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, की CM योगी की सराहना

Trade Show Inauguration: राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर प्रदेस अपनी अर्थव्यवस्था को मीलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। यूपी में एमएसएमई के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Anant kumar shukla
Published on: 21 Sep 2023 12:41 PM GMT (Updated on: 21 Sep 2023 5:44 PM GMT)
President Draupadi Murmu inaugurates International Trade Show
X

President Draupadi Murmu inaugurates International Trade Show (Photo-Social Media)

Trade Show Inauguration: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंची। राष्ट्रपति का स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। इस दौरान जिले में यातायात काफी प्रभावित रहा।

कार्यक्रम में पहुंची राष्ट्रपति ने कहा कि, इस प्रदर्शनी को देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। उत्तर प्रदेश के उत्पादन को देश-दुनिया के सामने पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकासके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम की सराहना की।

राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी अर्थव्यवस्था को मिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। यूपी में एमएसएमई के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में लगातार निर्यात बढ़ रहा है। वर्ष 2022 में निर्यात में 175000 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री ने सभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें सभा को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार अपने परंपरागत शिल्पियों के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए पिछले 6 वर्षों से लगतार कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहा है। उन्हीं कार्यक्रमों की एक झलक इंटरनेशनल ट्रेड शो में आए देश-दुनियां के खरीददार भी देख पाएंगे।

सीएम योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश के पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति का उत्तर प्रदेश में आगमन प्रदेश के 96 लाख से अधिक एमएसएमई उद्यमियों को नई प्रेरणा और प्रकाश प्रदान करने का काम करेगा।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story