×

Greater Noida: हॉस्टल का खाना खाकर 200 छात्र बीमार, सभी की हालत गंभीर

Greater Noida: बच्चों को खाना परोसा गया, जिसे खाने के बाद करीब 200 से ज्यादा बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मामले के सामने आते ही सभी छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 9 March 2024 3:39 AM GMT (Updated on: 9 March 2024 3:59 AM GMT)
Greater Noida
X
सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां के आर्यन रेसीडेंसी और लॉयड हॉस्टल में बच्चों को खराब खाना परोसे जाने का मामला सामने आया है, खबर है कि शुक्रवार रात को बच्चों को खाना परोसा गया, जिसे खाने के बाद 200 से ज्यादा बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मामले के सामने आते ही सभी छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी छात्रों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

बच्चों ने हॉस्टल संचालक पर लगाए आरोप

बता दें कि फूड पॉइज़निंग के कारण ग्रेटर नोएडा में 200 छात्रों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई और सभी की हालात बेहद गंभीर है। अचानक 200 बच्चों की तबियत खराब होने से हड़कंप मच गया है। सभी बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बच्चों की तबियत गलत खाना खाने के बाद खराब हुई है। खबर लिखे जाने तक हॉस्टल की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, बच्चों ने हॉस्टल संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि ये पूरा मामला नॉलेज थाना क्षेत्र के आर्यन रेडीडेंसी और लॉयड हॉस्टल का बताया जा रहा है।

वहीं, इस पूरे मामले में कोतवाली नॉलेज पार्क के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके संज्ञान में ये मामला आया है। उन्हे जानकारी मिली है कि आठ मार्च यानी शुक्रवार की शाम को बच्चों को खाना परोसा गया, जिसे खाने के बाद छात्रों के पेट में दर्द होने लगा, जिसके बाद सभी छात्रों कों नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सभी छात्र खतरे से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story