×

Noida: हिंडन नदी में डूबे दो बच्चे, घाट पर मिले कपड़े, तलाश में जुटी पुलिस

Noida: नोएडा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा घटित हो गया। नोएडा की हिंडन नदी में नहाने गये दो बच्चे डूब गये। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 15 March 2024 10:57 AM GMT
noida news
X

नोएडा में हिंडन नदी में डूबे दो बच्चे (सोशल मीडिया)

Noida News: नोएडा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा घटित हो गया। नोएडा की हिंडन नदी में नहाने गये दो बच्चे डूब गये। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के रहने वाले अषोक शर्मा का आठ वर्षीय पुत्र आशीष कुमार और बदायूं के रहने वाले राजू का 11 वर्षीय पुत्र अभिषेक शुक्रवार दोपहर हिंडन नदी में नहाने गये थे। ककराला पुस्ता पार में रहने वाले आशीष कुमार और अभिषेक के परिजन नौकरी करते हैं। वह शुक्रवार सुबह नौकरी के लिए घर से निकले थे। जैसे ही परिजन नौकरी के लिए बाहर गये।

पीछे से दोनों बच्चे हिंडन नदी में नहाने के लिए निकल गए। दोनों के कपड़े घाट पर ही मिले हैं। नहाने के दौरान अचानक आषीष और अभिषेक गहरे पानी में चले गये और डूब गये। काफी देर तक बच्चों के बाहर न निकलने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। लोगों की घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बाहर बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। बच्चों के हिंडन नदी में डूबने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story