Porn Video शेयर कर फंस गई महिला डॉक्टर! जानें क्या है सच्चाई

Noida News: जालसाजों ने महिला डॉक्टर पूजा गोयल को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी गई रकम दो बैंक खातों में ट्रांसफर करा। साइबर पुलिस के अनुसार एक खाता जयपुर का और दूसरा अहमदाबाद का है।

Network
Newstrack Network
Published on: 25 July 2024 9:21 AM GMT
Noida News
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Noida News: नोएडा में साइबर जालसाजों ने पोर्न वीडियो स्कैम में शामिल होने का डर दिखाकर महिला डॉक्टर से 59 54 लाख रुपये ठग लिए। साइबर जालसाजों ने पोर्न वीडियो शेयर करने के मामले में गिरफ्तारी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने का डर दिखाकर ठगी की है। जालसाजों ने वारंट जारी होने की बात कहकर महिला चिकित्सक को करीब 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। नोएडा सेक्टर-77 निवासी डॉक्टर पूजा गोयल ने पुलिस में लिखित शिकायत दी है। पुलिस महिला डॉक्टर कि शिकायत पर मामला दर्ज करके पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये है पूरा मामला?

नोएडा के सेक्टर-77 निवासी डॉ. पूजा गोयल ने बताया कि 13 जुलाई को अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को ट्राई का कर्मचारी बताते हुए कॉल मुंबई के तिलक नगर थाने को ट्रांसफर कर दी। डॉक्टर को बताया गया कि पोर्न वीडियो शेयर करने के आरोप में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है। उन्होंने धनशोधन केस में उनका नाम आने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में केस दर्ज किए जाने की बात कही। इस दौरान महिला डॉक्टर की बेटी का अपहरण करने और जीवन बर्बाद करने की धमकी भी दी गई। जालसाज स्काइप कॉल के जरिये महिला को दो दिन तक डराते रहे। डॉक्टर ने 15 जुलाई को 49.54 लाख ठगों के बताए खाते में ट्रांसफर किए। अगले दिन भी उन्होंने 10 लाख भेजे। फिर से पैसे की मांग करने पर पीड़िता को ठगी की आशंका हुई और उन्होंने सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

जालसाजों ने दो बैंक खातों में ट्रांसफर कराए रूपए

जालसाजों ने महिला डॉक्टर पूजा गोयल को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी गई रकम दो बैंक खातों में ट्रांसफर करा। साइबर पुलिस के अनुसार एक खाता जयपुर का और दूसरा अहमदाबाद का है। पुलिस इस मामले में जालसाजों द्वारा अपनाए गए ठगी के तरीके से भी हैरान है।



Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story