×

Noida Accident: यमुना एक्सप्रेस पर भयानक हादसा, दो बच्चों ने तोड़ा दम, अब तक सात लोगों की जा चुकी है जान

Noida Accident: हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है। घायल एक अन्य बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Krishna Chaudhary
Published on: 25 Oct 2023 4:16 AM GMT (Updated on: 25 Oct 2023 4:26 AM GMT)
Noida Accident
X

Noida Accident (photo: social media )

Noida Accident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में पिछले दिनों भीषण सड़क हादसा हुआ था। ये हादसा ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ था। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। इन तीन में से दो बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस तरह हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है। घायल एक अन्य बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि हादसा 20 अक्टूबर को देर रात करीब एक बजे रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुआ था। आगे चल रही एक वैन को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसके कारण वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, तीन बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान जान गंवाने वाले दोनों बच्चों के शव को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

दिल्ली से झारखंड जा रहे थे सभी

पुलिस ने बताया कि हादसे वाले दिन वैन में सवार सभी आठ लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त 38 वर्षीय उपेंद्र, 36 वर्षीय बिजेंद्र, 30 वर्षीय कांति देवी, 12 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई चारों मूल रूप से झारखंड के पलामू जिला के रहने वाले थे। वहीं, पांचवें मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई थी। सभी साउथ दिल्ली के जेजे कॉलोनी में रहते थे। हादसे में घायल हुए बच्चों की पहचान 10 वर्षीय आर्यन, आठ वर्षीय आयुष और 16 वर्षीय सूरज के रूप में हुई थी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story