×

Oath Taking Ceremony: 28 एवं 29 मार्च को नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम

Oath Taking Ceremony: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 18वीं विधानसभा के सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए विधानसभा सचिवालय में व्यवस्था की गयी है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 25 March 2022 3:57 PM GMT
Oath Taking Ceremony: Swearing-in program of newly elected MLAs on March 28 and 29
X

नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम: Photo - Social Media

Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 18वीं विधानसभा के सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम (Yogi Adityanath Oath Taking Ceremony) के लिए विधानसभा सचिवालय में व्यवस्था की गयी है। आगामी 28 एवं 29 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे विधानसभा मंडप में की गयी है।

उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 18वीं विधान सभा के नव निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण अथवा प्रतिज्ञान करने के लिए 28 एवं 29 मार्च को पूर्वाह्न 11.बजे से विधान सभा के सभा मण्डप में व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि शपथ एवं प्रतिज्ञान पत्रों का वितरण उसी दिन पूर्वाह्न 9 बजे से 11.00 बजे तक विधान सभा के सभा मण्डप की सत्ता पक्ष लाबी एवं प्रतिपक्ष लावी कक्षों में किया जायेगा।

प्रतिज्ञान पत्र प्राप्त करने की सूचना

प्रदीप कुमार दुबे ने नव निर्वाचित समस्त सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे अपने जिले से सम्बन्धित काउण्टर पर रिटर्निंग आफिसर द्वारा प्रदत्त निर्वाचन प्रमाण पत्र की मूल प्रति प्रस्तुत करके अपना शपथ एवं प्रतिज्ञान पत्र प्राप्त कर लें।

नव निर्वाचित सदस्यों के लिए शपथग्रहण का कार्यक्रम

विधानसभा में नव निर्वाचित सदस्यों के लिए शपथग्रहण का कार्यक्रम होता है। इसके अलावा नए सदस्यों को विधानसभा की कार्यवाही संचालन का भी प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जाने की परम्परा रही है। इसमें विधानसभा के अनुभवी सदस्य नए सदस्यों को विधानसभा नियमावली के तहत कार्यवाही में कैसे भाग लें, इसे बताने का काम किया जाता है। उसी के तहत 18वीं विधानसभा के लिए इस बार भी यह व्यवस्था की गयी है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story