×

Prayagraj News: प्रयागराज में जर्जर मकान ढहने से मलबे में दबे 4 लोगों की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

Building Collapsed in Prayagraj: प्रयागराज में बारिश की वजह से एक मकान का हिस्सा गिर गया। इस मलबे में दबकर अब तक चार लोगों की मौत हो गई। फिलहाल जिंदा बचे लोगों की तलाश जारी है।

aman
Written By aman
Published on: 6 Sep 2022 11:19 AM GMT
old building collapsed in prayagraj many people died
X

 प्रयागराज में जर्जर मकान ढहा (फाइल फोटो)

Building Collapsed in Prayagraj: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज जिले में बारिश की वजह से एक मकान का हिस्सा गिर गया। इस मलबे में दबकर अब तक चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मकान जर्जर हालत में थी। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। जिंदा बचे लोगों की तलाश जारी है।

यह हादसा प्रयागराज जिले के के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के हटिया इलाके में हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा प्रशासन आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं। मौके पर SSP और DM भी मौजूद हैं। आशंका जताई जा रही है कि, मलबे के भीतर अभी कुछ लोग दबे हो सकते हैं। दबे लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया गया है। जर्जर इमारत का हिस्सा ढहने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने लगी।

प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के हटिया इलाके में एक मकान का हिस्सा ढह गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी खुद घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। अभी तक मलबे से चार शवों को निकाला जा चुका है। मलबे के अंदर अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिनके लिए तलाशी अभियान जारी है। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी जैसे ही फैली इलाके में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई।

एनडीआरएफ की टीम भी तैनात

हादसे की जानकारी सामने आते ही घटनास्थल के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को रवाना कर दिया है। इसके अलावा एनडीआरएफ की एक टीम भी वहां पहुंच चुकी है। मलबे को हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। दरअसल, बारिश के मौसम में अक्सर कच्चे और जर्जर मकानों के गिरने का खतरा बना रहता है। इसी साल अब तक प्रदेश भर से मकान ढहने की कई खबरें सामने आ चुकी हैं।

पिछले माह यानी अगस्त में कन्नौज जिले के तालग्राम कस्बे में एक कच्चा मकान बारिश के चलते ढह गया। गनीमत ये रही कि मकान गिरते देख उसमें रह रहे परिवार के लोग बाहर निकल आए, जिससे वे बाल – बाल बच गए। हालांकि, इस हादसे के कारण उनके घर का सारा सामान नष्ट हो गया। एक ही झटके में परिवार सड़क पर आ गया। अगस्त माह में ही 100 साल पुराना तीन मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गया था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story