×

ओमप्रकाश राजभर आज भाजपा से रिश्ता तोड़ने का कर सकते हैं ऐलान!

भाजपा के प्रमुख सहयोगी दलों में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अपना सियासी रास्ता अलग चुनने को तैयार है। हालांकि इसका एलान बुधवार को ही होगा।

Aditya Mishra
Published on: 27 March 2019 7:01 AM GMT
ओमप्रकाश राजभर आज भाजपा से रिश्ता तोड़ने का कर सकते हैं ऐलान!
X
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैं यूपी की 403 सीट पर चुनाव लडूंगा और प्रदेश में 2022 में सरकार बनाऊंगा।

लखनऊ: भाजपा के प्रमुख सहयोगी दलों में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अपना सियासी रास्ता अलग चुनने को तैयार है। हालांकि इसका एलान बुधवार को ही होगा। पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को ही इसका एलान करने वाले थे, लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सुबह दिल्ली में उनके पुत्र अरविंद राजभर और प्रवक्ता राणा अजीत सिंह को बुलाकर आश्वस्त किया कि सुभासपा को सीटें देने के मुद्दे पर अंतिम फैसला लेकर रात तक उन्हें सूचित कर दिया जाएगा।

इसके बाद ओमप्रकाश ने भाजपा से रिश्ता रखने के संबंध में अपना फैसला बुधवार तक के लिए टाल दिया। राजभर ने कहा कि भाजपा अगर उनको सीटें देती है तो ठीक, अन्यथा बुधवार को हम भाजपा से अलग होने का एलान कर देंगे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि ओमप्रकाश के निर्देश पर ही अरविंद और अजीत रविवार को ही दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन उनकी मुलाकात भाजपा अध्यक्ष से नहीं हो पाई। सोमवार को सिर्फ जेपी नड्डा से ही बात हुई, जिसमें कोई फैसला नहीं हो पाया। दोनों देर रात तक अमित शाह से मिलने की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। इस पर ओमप्रकाश ने दोनों को लखनऊ लौट आने को कहा था।

ये भी पढ़ें...ओम प्रकाश राजभर का बयान: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार निश्चित

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story