×

UP News: सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर की मां का निधन, CM योगी ने जताया दुख

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की माता जितना देवी के निधन पर शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Jugul Kishor
Published on: 12 April 2024 2:26 AM GMT (Updated on: 12 April 2024 2:37 AM GMT)
Om Prakash Rajbhar Mother Passed Away
X

ओपी राजभर की माता जी का निधन (Pic: Social Media)

UP News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मां जितना देवी का गुरुवार देर रात निधन हो गया। राजभर की मां लंबे समय से किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में भर्ती थीं। वह फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थीं। पार्टी ने जानकारी दी कि उनका पार्थिव शरीर वाराणसी स्थित पैतृक गांव फत्तेहपुर खौदा ले जाया जा रहा है। वहीं, पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजभर ने एक्स पर दी जानकारी

इसकी जानकारी खुद सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पोस्ट कर लिखा कि मेरी माँ अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की माता जितना देवी के निधन पर शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की पूज्य माता जी के देहावसान की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्री राम से पूजनीय माता जी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूँ। ॐ शांति!

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि कैबिनेट मंत्री तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की पूज्य माता जी के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story