UP Politics: मायावती के बाद अब मल्लिकार्जुन खरगे को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं ओम प्रकाश राजभर

UP Politics- सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अगर लोग मायावती के नाम पर नहीं तो मल्लिकार्जुन खरगे के नाम साथ आएं। उन्होंने कहा कि इस बार देश का प्रधानमंत्री दलित होना चाहिए।

Hariom Dwivedi
Published on: 7 April 2023 5:41 PM GMT
UP Politics: मायावती के बाद अब मल्लिकार्जुन खरगे को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं ओम प्रकाश राजभर
X
फाइल फोटो- ओम प्रकाश राजभर (साभार- सोशल मीडिया)
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

UP Politics- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने विपक्ष से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही है। इससे पहले उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को प्रधानमंत्री बनाने की वकालत की थी।

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अगर लोग मायावती के नाम पर नहीं तो मल्लिकार्जुन खरगे के नाम साथ आएं। उन्होंने कहा कि इस बार देश का प्रधानमंत्री दलित होना चाहिए।

कहा था, मायावती बनें पीएम

बीते दिनों ओम प्रकाश राजभर ने मायावती को लेकर बड़ा बयान दिया था। उनका कहना था कि बसपा प्रमुख मायावती को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि मायावती को देश का अगला पीएम बनाने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू यादव सभी को एक हो जाना चाहिए।

निकाय चुनाव अकेले दम लड़ेगी सुभासपा

पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सुभासपा पूरी तरह से नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अकेले दम पर निकाय चुनाव लड़ेगी।

स्वामी प्रसाद मौर्या पर निशाना

गुरुवार को संतकबीरनगर पहुंचे ओम प्रकाश राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्या को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से स्वामी प्रसाद मौर्य राम के प्रति विवादित बयान दे रहे हैं उनके खिलाफ संविधान के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि लगातार एक पार्टी से दूसरे पार्टी में जाकर स्वामी प्रसाद मौर्या अपनी राजनीति को चमकाने का काम कर रहे हैं जबकि उनकी बेटी भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं। अब जब स्वामी प्रसाद मौर्या को टीआरपी नहीं मिल रही थी तो राम का नाम लेकर चर्चा में आना चाह रहे हैं।

Hariom Dwivedi

Hariom Dwivedi

Next Story