Lucknow News: विभाजन विभीषिका पर CM योगी के साथ दिखे दोनों डिप्टी सीएम, यूपी सरकार की मौन पदयात्रा

Lucknow News: विभाजन विभीषिका दिवस पर सीएम योगी ने लखनऊ में मौन पदयात्रा निकाली। इस दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम सहित 15 से अधिक मंत्री शामिल हुए।

Network
Newstrack Network
Published on: 14 Aug 2024 5:33 AM GMT (Updated on: 14 Aug 2024 5:59 AM GMT)
Lucknow News
X

पदयात्रा में सीएम योगी (Pic: Newstrack)

Lucknow News: विभाजन विभीषिका दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार सड़क पर नजर आई। लोकभवन में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के बाद योगी सरकार ने मौन पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा हजरतगंज से लोकभवन के लिए निकाली गई। इस दौरान सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक नजर आए। सरकार की इस पद यात्रा में तमाम मंत्री भी शामिल हुए। यात्रा में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री बलदेव सिंह, लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा और संजय सेठ सहित कई विधायक और मंत्री शामिल हुए।


सरदार पटेल को पुष्प अर्पित कर यात्रा की शुरुआत

यात्रा में भारत के विभाजन में अपनी जान गंवाने और भीषण पीड़ा का सामना करने वालों को याद किया। मुख्यमंत्री योगी ने सरकार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा की शुरुआत की। हजरतगंज में प्रतिमा को पुष्प अर्पित करने के बाद लोकभवन तक मौन पदयात्रा में मंत्री और विधायकों के साथ शामिल हुए। इस दौरान उकने हाथों में विभाजन को लेकर लिखे संदेश की तख्ती भी नजर आई। जिस पर लिखा था कि, "विभाजन का दर्द अनकहा, कई दिलों ने था यह सहा"।

पीएम मोदी ने विभाजन विभीषिका पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "विभाजन विभीषिका पर हम उन अनगिनत लोगों को याद करते हैं जो विभाजन की भयावहता के कारण प्रभावित हुए और बहुत पीड़ित हुए। यह उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है। विभाजन से प्रभावित बहुत से लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और अपार सफलता प्राप्त की। आज, हम अपने राष्ट्र में एकता और भाईचारे के बंधन की सदैव रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं"।

सीएम योगी ने ली तिरंगे के साथ सेल्फी

देश भर में हर घर तिरंगा अभियान जोरों पर है। लोग देशप्रेम जाहिर करने के लिए तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। देश के तमाम नेता और मंत्री भी इसमें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज अपने लखनऊ आवास पर तिरंगे के साथ सेल्फी ली। उन्होंने यह सेल्फी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हमारी एकता, अखंडता, संप्रभुता और आन-बान-शान का प्रतीक, हमारा तिरंगा।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story