×

Mathura News: अब फिट रहेंगे मथुरा के बच्चे, खिलाड़ियों के लिए भी ख़ास तोहफ़ा

Mathura News: मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे और खेलो इंडिया के लिए जनपद भर में 101 खेल मैदानों का उद्घाटन किया गया है। युवाओं को खेल के अवसर प्राप्त होंगे और खेल सहित अन्य कोटाओं में रोजगार में छूट मिलेगी।

Mathura Bharti
Published on: 12 July 2023 7:44 AM GMT
Mathura News: अब फिट रहेंगे मथुरा के बच्चे, खिलाड़ियों के लिए भी ख़ास तोहफ़ा
X
101 Sports Grounds Inaugurated in Mathura for Khelo India Games

Mathura News: मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे और खेलो इंडिया के लिए जनपद भर में 101 खेल मैदानों का उद्घाटन किया गया है। युवाओं को खेल के अवसर प्राप्त होंगे और खेल सहित अन्य कोटाओं में रोजगार में छूट मिलेगी। प्रदेश सरकार युवाओं के प्रति गंभीर है और युवाओं के लिए सरकार नए नए अवसर दे रही है। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल ही ऐसा माध्यम है, जिसके बल पर पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थी देश-विदेश में परचम फहरा सकते हैं। खेल को खेल की भावना से ही खेलने की बात कही। खेल से शारीरिक और मानसिक का विकास होता है।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने गांव राल में खेल मैदान का उद्घाटन किया। डीएम ने विधि विधान से मंत्रोचार कर खेल मैदान का अनावरण किया। जिलाधिकारी ने खेल मैदान में वृक्षारोपण किया और बच्चों से भी वृक्षारोपण करवाया। जिलाधिकारी के कहने पर गांव वासी तथा बच्चों ने वृहद वृक्षारोपण किया और गांववासी ने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया की हम सब लोग मिलकर इन वृक्षों को देखभाल तथा समय समय पर पानी देते रहेंगे। इस कार्य के लिए जिलाधिकारी ने गांववासियों को धन्यवाद दिया।

जिलाधिकारी ने खेल मैदान परिसर का निरीक्षण कर जायजा लिया और खेल मैदान के निकट तालाब को सरोवर बनाने के निर्देश पंचायत सचिव को दिए। खेल मैदान में लगे झूलों पर जिलाधिकारी ने स्वयं बच्चों को झुलाया और उनका उत्साहवर्धन किया। खेल मैदान में बॉलीबॉल का शुभारंभ जिलाधिकारी पुलकित खरे ने खिलाड़ियों के साथ किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण आंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों पर नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत तथा ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित कराए जा रहे हैं। खेल मैदान की मुहिम जनपद में चलाई जा रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक खेल के मैदान का विकास किया जा रहा है। युवाओं के दौड़ने के लिए एक ट्रैक का निर्माण, एक कबड्डी का मैदान (आधिकारिक माप के अनुसार) और एक अखाड़ा कुश्ती के लिए, एक वॉलीबाल कोर्ट, एक ओपन जिम, एक फुटबॉल फील्ड (यथा संभव), कसरत करने के अन्य संसाधन, अन्य खेल सामग्री की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। गांव राल में खेल मैदान के उदघाटन में जिलाधिकारी पुलकित खरे के साथ पीड़ी अरुण कुमार उपाध्याय, डीसी मनरेगा दुष्यंत सिंह, नायब तहसीलदार सदर राखी शर्मा, सचिव पंचायत, ग्राम प्रधान तथा गांववासी मौजूद रहे।


गांव राल में खेल मैदान का उद्घाटन जिलाधिकारी पुलकित खरे ने किया। इसी क्रम में सभी माननीय प्रतिनिधियों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों सहित ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख आदि ने अपने अपने क्षेत्रों में खेल मैदान का उद्घाटन किया।

Mathura Bharti

Mathura Bharti

Next Story