×

हंसी-मजाक में बहा खून: चली गई एक की जान, चार अन्य घायल

सीओ अमेठी पीयूष कांत राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, बाकी लोग अभी खतरे से बाहर हैं। एक पक्ष से अशोक कुमार की मृत्यु हुई है, इसमें विधिक कार्यवाही की जा रही है। टीमें बनाई गई हैं गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shivakant Shukla
Published on: 3 Feb 2020 8:19 AM GMT
हंसी-मजाक में बहा खून: चली गई एक की जान, चार अन्य घायल
X

अमेठी: हंसी-मजाक में हुई बात का बतंगड़ इतना बढ़ा कि दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। नतीजा ये हुआ की लाठी की मार में जहां एक प्रौढ़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वही दूसरे पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए। हालांकि पुलिस ने पूरे मामले में तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। मामला जिले के संग्रामपुर थाना अंतर्गत सरैया कनू ग्राम सभा का है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार सरैया कनू गांव के पासी का पुरवा में सोमवार सुबह सूरज पासवान अपने दो साथियों के साथ शीतलागंज बाजार गए थे। उसी गांव के बगल स्थित ब्रह्मचारी का पुरवा निवासी बबलू मिश्रा आदि लोग बाजार में खड़े थे। किसी बात पर हंसी मजाक हुआ, जिसको देखकर बबलू इत्यादि ने मना किया तब भी दूसरे पक्ष के लोग नहीं माने। इस पर विवाद बढ़ गया दोनों में आपस में मारपीट होने लगी।

ये भी पढ़ें—सिर्फ 22 रूपए में लड़कियां! देह व्यापार की ये भयावह दास्तां जान रो देंगे आप

सूरज पासवान पर बबलू मिश्रा भारी पड़ गए और उनको पीट दिया। यह बात जब सूरज के घर वालों को पता चली तो घर वाले निपटने के लिए कुछ लोगों को लेकर सूरज के पिता अशोक कुमार पासवान ब्रह्मचारी का पुरवा बबलू के घर पहुंच गए और पहुंचते ही शिकायत करने लगे। जिसमें दोनों के बीच विवाद बढ़ा और एक बार फिर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में बबलू मिश्रा के घर की तरफ से 4 लोग घायल हुए, जिनको जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रिफर कर दिया गया।

वहीं मारपीट में सूरत पासवान के पिता अशोक पासवान उम्र 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए जिनको इलाज के लिए सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आनन-फानन में दोनों पक्षों से कई लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

क्या कहती है पुलिस

सीओ अमेठी पीयूष कांत राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, बाकी लोग अभी खतरे से बाहर हैं। एक पक्ष से अशोक कुमार की मृत्यु हुई है, इसमें विधिक कार्यवाही की जा रही है। टीमें बनाई गई हैं गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों पक्षों में चोट लगी है, संबंधित धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है। निश्चित रूप से इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें—डिफेंस एक्सपो: ये है PM मोदी का पूरा कार्यक्रम, 5 दिन लखनऊ में रुकेंगे राजनाथ सिंह

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story