×

Online Bhashan Ka Vishwa Record: यतीश का विश्व रिकॉर्ड का छक्का, ऑनलाइन भाषण देकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Online Bhashan Ka Vishwa Record:रविवार सुबह 9 बजे से "स्वतंत्रता के बाद भारत" विषय पर बोलना शुरू किया जो सोमवार सुबह 10 बजे तक चलता रहा।

Sharad Awasthi
Report Sharad AwasthiPublished By Shreya
Published on: 20 Sep 2021 10:07 AM GMT
Online Bhashan Ka Vishwa Record: यतीश का विश्व रिकॉर्ड का छक्का, ऑनलाइन भाषण देकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड
X

यतीश शुक्ला (फोटो साभार- सोशल मीडिया)  

Online Bhashan Ka Vishwa Record: मोहम्मदी तहसील के ग्राम रेहरिया निवासी यतीश शुक्ला (Yatish Shukla) ने इतिहास रचते हुए छठा विश्व रिकॉर्ड (Vishwa Record) बना डाला। यतीश ने छठा विश्व रिकॉर्ड 25 घंटे लगातार ऑनलाइन भाषण (World Record For Online Speech) देकर बनाया है।

यतीश रविवार सुबह 9 बजे से "स्वतंत्रता के बाद भारत" (Swatantrata Ke Bad Ka Bharat) विषय पर फेसबुक लाइव (Facebook Live) के माध्यम से बोलना शुरू किया और उनका भाषण सोमवार सुबह 10 बजे तक चलता रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) के नाम 23 घंटे लगातार लाइव भाषण (Live Bhashan) के रूप में दर्ज था।

देश के विकास पर डाला प्रकाश

यतीश शुक्ला (Yatish Shukla) ने अपने भाषण में आजादी के बाद देश के विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे इस देश में 565 देशी रियासतों का विलय किया गया कैसे पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक मंदिरों के रूप में विश्वविद्यालयों और कल कारखानों की स्थापना की। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के बाद रहे प्रधानमंत्रियों के देश के विकास में दिए गये योगदान पर बड़े विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने आजकल सोशल मीडिया पर चल रही 70 साल बनाम 7 साल की जंग पर भारत देश में 70 साल में भारत देश की उपलब्धियों की व्याख्या की।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लाइव हो गया वायरल

यतीश के इस लाइव की चौबीस घंटे में धूम मची रही। इस लाइव को पंद्रह सौ अधिक लोगों ने शेयर किया और एक हज़ार से अधिक कमेंट आये।

25 घंटे में केवल 15 मिनट का लिया ब्रेक

यतीश ने इस पूरे भाषण के दौरान चार बार में केवल पंद्रह मिनट का ब्रेक लिया। पूरे दिन यतीश ने सिर्फ गरम पानी और सूप लिया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story