×

साइबर ठगों ने IG मेरठ रेंज की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, मांग रहे थे पैसे

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि आज अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस महानिरीक्षक मेरठ, जोन के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया और मेसेंजर के माध्यम से व्यक्तियों से पैसे मांगने की लिए पेटीएम नम्बर भी जारी किया गया है।

Roshni Khan
Published on: 10 Feb 2021 2:57 AM GMT
साइबर ठगों ने IG मेरठ रेंज की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, मांग रहे थे पैसे
X
साइबर ठगों ने IG मेरठ रेंज की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, मांग रहे थे पैसे (PC: social media)

मेरठ: उत्तर प्रदेश की मेरठ जनपद की पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक मेरठ जोन के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मैसेंजर के माध्यम से व्यक्तियों से पैसे मांगने के मामले में सर्विलांस सैल जनपद मेरठ द्वारा फर्जी अकाउंट को बन्द कराकर अज्ञात बदमाशों के विरूद्व थाना सिविल लाईन पर मु.अ.स. 38/2021 धारा 420 भादवि व 66 आई.टी.एक्ट पंजीकृत किया गया है।

ये भी पढ़ें:ट्रंप के खिलाफ महाभियोग: वोटिंग के लिए डेमोक्रेटिक के साथ आए 6 रिपब्लिकन सीनेटर

एसएसपी अजय साहनी ने बताया

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि आज अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस महानिरीक्षक मेरठ, जोन के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया और मेसेंजर के माध्यम से व्यक्तियों से पैसे मांगने की लिए पेटीएम नम्बर भी जारी किया गया है। जिसके द्वारा कई लोगों से सम्पर्क कर पैसे मांगने का प्रयास किया गया। उक्त सूचना मेरठ पुलिस को प्राप्त होने पर जानकारी प्राप्त की गयी तो ज्ञात हुआ कि ऐसा कोई भी अकाउंट पुलिस महानिरीक्षक मेरठ, जोन मेरठ के नाम से अधिकृत रूप से नही बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:अमि‍त शाह के महाराष्ट्र दौरे के 48 घंटे बाद 7 BJP पार्षदों ने पार्टी छोड़ी

उक्त अकाउंट की जांच-पडताल करने पर जानकारी प्राप्त हुई की उक्त अकाउंट का संचालन हरियाणा राज्य के होडल जनपद से किया जा रहा है एवं उक्त पेटीएम धारक का पता जनपद बुलन्दशहर और जनपद रायबरेली होना पाया गया है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में सर्विलांस सैल जनपद मेरठ द्वारा फर्जी अकाउंट को बन्द कराकर अज्ञात बदमाशों के विरूद्व थाना सिविल लाईन पर मु.अ.स. 38/2021 धारा 420 भादवि व 66 आई.टी.एक्ट. पंजीकृत किया गया है।

रिपोर्ट- सुशील कुमार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story