×

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव परिणाम के बाद सपा के निशाने पर ओपी राजभर, बता दिया ‘दगा हुआ कारतूस’

Ghosi Bypoll 2023:सपा नेताओं के निशाने पर सबसे अधिक पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर हैं। जिन्होंने एक तरह से यह मुकाबला अखिलेश बनाम राजभर कर दिया था।

Krishna Chaudhary
Published on: 9 Sep 2023 7:35 AM GMT (Updated on: 9 Sep 2023 10:15 AM GMT)
OP Rajbhar on SP target
X

OP Rajbhar on SP target (Photo: Social Media)

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव नतीजे के बाद मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के हौंसले बुलंद हैं। पार्टी ने न केवल अपनी सीट बचा ली बल्कि पिछली बार से अधिक अंतर से चुनाव में जीत हासिल की। परिणाम आने के बाद से सपा सत्तारूढ़ खेमे पर हमलावर है। सपा नेताओं के निशाने पर सबसे अधिक पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर हैं। जिन्होंने एक तरह से यह मुकाबला अखिलेश बनाम राजभर कर दिया था।

समाजवादी पार्टी की ओर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया पर ताजा अटैक किया गया है। लखनऊ स्थित सपा दफ्तर के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया है, जिसमें ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में लिखा गया है - सभी दल सावधान, ‘ओम प्रकाश राजभर दगे हुए कारतूस हैं।‘ इस होर्डिंग में राजभर की तस्वीर ऊपर और समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व राज्य सचिव आशुतोष सिंह की तस्वीर लगी हुई है। ये होर्डिंग सिंह के द्वारा ही लगाई गई है।

सपा नेताओं के राजभर पर हमले

शुक्रवार को जैसे ही रूझानों में सपा ने बीजेपी पर भारी बढ़त बनाई, सपा नेताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर दनादन बयानों के तीर दागने शुरू कर दिए। सपा नेता सुनील सिंह साजन ने तो यहां तक कह दिया कि ओपी राजभर बीजेपी को ही मुबारक, वो जहां रहते हैं नाश करते हैं, हमारे साथ रहे हमारा भी नुकसान किया।

इसके बाद शाम को पूरे नतीजे आए तो सपा के राष्ट्रीय सचिव और जमानिया से विधायक ओम प्रकाश सिंह ने राजभर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सुभासपा सुप्रीमो को राजनीति का विषकन्या कह डाला। दरअसल, उपचुनाव से महज कुछ समय पहले ही ओपी राजभर एनडीए में शामिल हुए थे। घोसी उपचुनाव में उन्होंने जमकर पसीना बहाया था और सपा खासकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने यहां तक कि यादव बिरादरी पर भी विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिससे पूरा सपा कुनबा उनके खिलाफ मुखर हो गया था।

क्या रहे घोसी के परिणाम ?

लोकसभा, विधानसभा और फिर निकाय चुनाव में बड़ी हार का सामना करने के बाद सपा ने मैनपुर लोकसभा उपचुनाव के बाद अब घोसी विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की है। सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 42759 मतों के भारी भरकम अंतर से हरा दिया। 2022 में यही सीट दारा सिंह चौहान ने सपा के टिकट पर लड़ते हुए 22 हजार मतों से जीती थी। चुनाव परिणाम ने साफ कर दिया कि मतदाताओं को उनका सियासी ह्रद्य परिवर्तन रास नहीं आया।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story