×

CAA की आड़ में नौजवानों को भड़काने का काम कर रहे हैं विरोधी- स्वतंत्रदेव सिंह

नागरिक संशोधन बिल को लेकर कोहराम मचा हुआ है। विपक्ष जहां इस बिल को धर्मिक भेदभाव वाला कानून बता रहा है, वहीं बीजेपी ने इसे देशहित में बताया।

Roshni Khan
Published on: 18 Dec 2019 10:12 AM GMT
CAA की आड़ में नौजवानों को भड़काने का काम कर रहे हैं विरोधी- स्वतंत्रदेव सिंह
X

वाराणसी: नागरिक संशोधन बिल को लेकर कोहराम मचा हुआ है। विपक्ष जहां इस बिल को धर्मिक भेदभाव वाला कानून बता रहा है, वहीं बीजेपी ने इसे देशहित में बताया। वाराणसी पहुंचे यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बिल को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां युवाओं को गुमराह कर रही हैं।

ये भी देखें:समाजवादी छात्र सभा के समर्थकों ने कैब बिल के विरोध में गांधी प्रतिमा पर किया प्रदर्शन

राष्ट्रहित के मुद्दे पर साथ दें पार्टियां

उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को देशहित में बताया। विपक्षी पार्टियों से अपील करते हुए कहा कि विरोध करने के बजाय सरकार का साथ देना चाहिए। स्वतंत्रदेव सिंह ने नौजवानों से आग्रह करते हुए कहा कि किसी का अहित नहीं होगा। राजनीति करने के लिए विरोधी पार्टियां युवाओं को बरगलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने इशारों इशारों में काँग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के अंदर इतनी ही हिम्मत है तो वह धारा 370, 35A का विरोध करके दिखाए। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रैली करे। कांग्रेस युवाओं को आगे करके देश को हिंसा की आग में झोंकना चाहती है।

ये भी देखें:रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

यूपी में सामान्य हैं हालात

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी तरह का विरोध नहीं है। चाहे धारा 370, 35 हो या नागरिकता संशोधन बिल। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था योगी जी के नेतृत्व में सही तरह से काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के लोग इस बिल से सहमत हैं। चाहे किसी भी धर्म के लोग हो यह लोग जानते हैं यह बिल हमारे अहित में नहीं है । यह सभी के सम्मान के लिए है और सभी के विकास के लिए।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story