×

विपक्षी पार्टियों ने 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' योजना को बताया छलावा

उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' योजना पर सपा, बसपा, कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी ने हमला बोला है। इसे विपक्षी दल के नेताओं ने किसानों का अपमान तक बता दिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 24 Feb 2019 1:11 PM GMT
विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को बताया छलावा
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' योजना पर सपा, बसपा, कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी ने हमला बोला है। इसे विपक्षी दल के नेताओं ने किसानों का अपमान तक बता दिया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अपना ट्वीट कर 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' को छलावा बताया। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता जो देश का पेट भरता है। आज का किसान कर्ज में डूबा और सूद में जकड़ा हुआ हैं। कहा कि यह किसानों के लिए सिर्फ छलावा है।

यह भी पढ़ें.....किसानों की हालत को ध्यान में रखकर PM मोदी ने उन्हें मुख्यधारा में रखा है: जेपी नड्डा

उन्होंने कहा कि गठबंधन की केन्द्र में सरकार बनी तो सबसे पहले उनका कर्जा माफ किया जाएगा। पहला काम ही 100 प्रतिशत कर्ज माफी होगा। किसानों के लिए विकास की योजना लाएंगे। अब स्वर्णिम क्रांति का समय है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने प्रधानमंत्री 'किसान सम्मान निधि योजना' के तहत गरीब किसानों को 500 रुपया महीना देने की व्यवस्था को किसानों का अपमान बताया है।

यह भी पढ़ें.....मेरे पास स्क्रिप्ट चुनने का कोई सेट फॉर्मूला नहीं: भूमि पेडनेकर

उप्र में आम आदमी पार्टी के प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज का दिन इतिहास में वाकई दर्ज होगा है। हमारे प्रधानमंत्री ने किसान को 17 रु प्रतिदिन देकर "किसान अपमान योजना" की शुरुआत की है।

उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. राजेश मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों को कर्ज माफ करना चाहिए था। उनके फैसले से किसानों को कोई लाभ नहीं पहुंचने वाला है। कांग्रेस की सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था।

यह भी पढ़ें.....2019/02/24 आत्महत्या करने वाले IPS अधिकारी ने सुसाइड नोट में CM ममता पर लगाए गंभीर आरोप

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story