×

किसान सम्मान निधि में उत्तर प्रदेश सर्वश्रेष्ठ, केन्द्र सरकार ने भी सराहा

किसानों के लिए बनाए गए कानून को लागू न होने देने के लिए विपक्ष जिम्मेदार है। जिसका सीधा असर आम जनता पर पड रहा है। उन्होेंने कहा कि केन्द्र ने कई कानून किसानों के हित में बनाए हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Feb 2021 10:24 AM GMT
किसान सम्मान निधि में उत्तर प्रदेश सर्वश्रेष्ठ, केन्द्र सरकार ने भी सराहा
X
देश में किसान सम्मान निधि में उत्तर प्रदेश सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाला राज्य बन गया है। केन्द्र सरकार ने इसके लिए योगी सरकार को सराहा है।

लखनऊ। देश में किसान सम्मान निधि में उत्तर प्रदेश सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाला राज्य बन गया है। केन्द्र सरकार ने इसके लिए योगी सरकार को सराहा है। पहले एमएसपी की घोषणा होती थी पर किसानों को मिलती नहीं थी पर मोदी सरकार आने के बाद किसानों को इसका लाभ मिला है।विपक्ष केवल किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें...धरती पर दिखा स्वर्ग: ऐसा नजारा कभी नहीं देखा होगा, लाखों लोगों तक पहुंचा ये वीडियो

कानून को लागू न होने देने के लिए विपक्ष जिम्मेदार

इस बात की जानकारी आज यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को दी। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए बनाए गए कानून को लागू न होने देने के लिए विपक्ष जिम्मेदार है। जिसका सीधा असर आम जनता पर पड रहा है। उन्होेंने कहा कि केन्द्र ने कई कानून किसानों के हित में बनाए हैं। जब कोविड से लोग जूझ रहे थे तब प्रदेश में 119 चीनी मिले चल रही थी।

एक अप्रैल से गेहूं क्रय केन्द्र खोल दिए गए थें। उन्होंने किसानों के लिए गन्ना गेहूं और मकई के उत्पादन समर्थन मूल्य और उत्पादन का व्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इसके बाद भी विपक्ष उंगली उठाने का काम कर रहा है। प्रदेश में आज तक एक भी मंडी बंद नहीं हुई। सहकारी और निजी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढने से किसानों को ही लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी यूपी उंचाईया छूने का काम कर रहा है। जापानी इंसेफलाइटिस पूर्वाचंल के मामले में एक बडी चुनौती थी। जिसे खत्म किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन में उत्तर प्रदेश सर्वश्रेष्ठ राज्य बन चुका है। आवास उपलब्ध कराने के मामले में लगातार यूपी बढ रहा है।

ये भी पढ़ें...अर्जुन से कांपे चीन-पाकिस्तान: ये टैंक दुश्मनों की करेगा हवा टाइट, बना और घातक

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story