×

सप्लाई का पानी गंदा आने से लोगों में आक्रोश,मटका फोड़ किया प्रदर्शन

Admin
Published on: 1 April 2016 12:54 PM GMT
सप्लाई का पानी गंदा आने से लोगों में आक्रोश,मटका फोड़ किया प्रदर्शन
X

कानपुरः जोन 5 में आने वाले क्षेत्र बर्रा, निराला नगर, रतन लाल नगर, गोविन्द नगर इलाके का पानी गोविंग नगर जलकल से सप्लाई किया जाता है। इन क्षेत्रों में बीते डेढ़ माह से सप्लाई का पानी पीला आ रहा है। दक्षिण विकास मोर्चा के अध्यक्ष नवीन पंडित और वार्ड 73 के पार्षद ने जलकल कार्यालय में मटका फोड़ प्रदर्शन किया है।

गंदे पानी की सप्लाई से त्रस्त है जनता

-जोन 5 में 31 वार्ड आते है और गोविन्द नगर से सप्लाई होने वाला पानी साफ़ नहीं आ रहा है।

-पार्षद नवीन पंडित ने कहा कि क्षेत्र के जनता गंदे सप्लाई के पानी से त्रस्त है।

-इसकी शिकायत कई बार सहायक अधिशासी अभियंता योगेन्द्र श्रीवास्तव से की।

यह भी पढ़े... CM बोले-अगर न ला पाओ अच्‍छे नंबर तो शुरू कर सकते हैं ओपेन बुक एग्‍जाम

-यह भी गुहार लगाई की टंकी की सफाई भी कराइ जाए।

-इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, इससे अजीज आ कर आज सैकड़ो लोगों के साथ मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया है।

-उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि अधिकारी इस दिशा में काम नहीं कर रहे है।

क्या कहती हैं नीतू

-गंदा पानी आने की वजह जगह-जगह सप्लाई की लाइन में लीकेज है।

-अधिकारी से लीकेज ठीक कराने की भी गुहार लगाई थी लेकिन इस पर भी कार्रवाई नहीं हुई।

-इसका नतीजा आम पब्लिक को भुगतना पड़ रहा है।

-अभी तो गर्मी की शुरुआत है यदि यही हाल रहा तो मई और जून की गर्मी में स्थिति और बिगड़ जाएगी।

-वहीं क्षेत्र के सभी हैण्ड पम्प ख़राब पड़े है।

-इनको सुधारने की बात की जाती हैं तो नगर निगम अधिकारी बहानेबाजी करने लगते हैं।

यह भी पढ़े... सूखे कुएं में गिरा युवक, पुलिस-फायर विभाग ने रातभर भूखा-प्यासा छोड़ा

दक्षिण विकास मोर्चा के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इसका निस्तारण नहीं हुआ तो परिवार के साथ ही जलकल कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ जाएंगे।

Admin

Admin

Next Story