×

कानपुर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फटा, 4 घायल, दो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि गैस वेल्डिंग का काम करने वाले शख्स का पैर उसके शरीर से अलग होकर लगभग 10 मीटर दूर जा गिरा।

Dharmendra kumar
Published on: 11 Feb 2019 9:51 AM GMT
कानपुर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फटा, 4 घायल, दो की हालत गंभीर
X

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि गैस वेल्डिंग का काम करने वाले शख्स का पैर उसके शरीर से अलग होकर लगभग 10 मीटर दूर जा गिरा।

यह भी पढ़ें.....यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सपा और कांग्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात

ऑक्सीजन गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है कि आखिर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर कैसे फटा? पनकी थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री एरिया चौकी क्षेत्र में सोनू नाम का शख्स गैस वेल्डिंग का काम करता है।

यह भी पढ़ें.....फराह खान व दीपिका आ सकती है एक बार फिर साथ, जल्द होगी घोषणा

सोनू ऑक्सीजन गैस सिलेंडर में घड़ी लगाने का काम कर रहा था। उसी वक्त ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया जिसमें सोनू का एक पैर उसके गुठने के पास से अलग होकर दूर जा गिरा। दूसरे पैर की मांस पेसिया बहार निकल कर दूर जा गिरी इसके साथ ही आसपास के घरों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

यह भी पढ़ें.....कृषि संस्कृति ने खेतों को सींचा और ऋषि संस्कृति ने दिलों को सींचा: स्वामी चिदानन्द

सीओ कल्यानपुर राजेश पांडेय के मुताबिक सोनू नाम के शख्स की गैस वेल्डिंग की दुकान है। जानकारी के मुताबिक सोनू ऑक्सीजन सिलेंडर में घड़ी लगा रहा था। तभी अचानक सिलेंडर फट गया जिसमें सोनू के दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके आलावा मोनी की भी हालत गंभीर है वो भी इसकी चपेट में आ गई है। जैकी और अवधेश भी घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि ऑक्सीजन गैस सिलेंडर कैसे फटा?

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story