×

UP News: चंदौली में अस्पताल के बाहर फटा सिलेंडर, 2 लोगों की मौत

UP News: चंदौली जिले में शुक्रवार 30 दिसंबर 2022 की सुबह आक्सीजन सिंलेंडर फटने से भीषण हादसा हो गया।

Jugul Kishor
Published on: 30 Dec 2022 11:24 AM IST (Updated on: 30 Dec 2022 3:48 PM IST)
Oxygen Cylinder Blast outside the hospital in Chandauli
X

Oxygen Cylinder Blast outside the hospital in Chandauli (Image: Social Media) 

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शुक्रवार 30 दिसंबर 2022 की सुबह आक्सीजन सिंलेंडर फटने से भीषण हादसा हो गया। आक्सीजन सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत हो गई। सिलेंडर इतनी तेज ब्लास्ट हुआ कि दो दोनों के चीतड़े उड़ गये। दोनों के शरीर के अंग इधर उधर बिखर गये। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग सहम गये। सूचना मिलने के बाद में मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। दोनों मृतकों के शवों को इकठ्ठा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा चंदौली जनपद के मुगलसराय के रविनगर मौहल्ले में स्थित दयाल हास्पिटल के बाहर हुआ है। अस्पताल के बाहर ही आक्सीजन के सिलेंडर से लोड गाड़ी खड़ी हुई थी। कुछ लोग गाड़ी से आक्सीजन सिलेंडर उतार रहे थे, उसी दौरान सिलेंडर से लदे वाहन में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारी दी, जिससे एक सिलेंडर नीचे गिरा और तेज आवाज के साथ फट गया। सिलेंडर फटने से दो लोगों के चीथड़े उड़ गये। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गये और घरों के बाहर आ गये।

फिल्हाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रैक्टर चालक भी लापता हो गया है। हादसे में उसकी भी तो मौत नहीं हो गई है। इसका पता लगाय जा रहा है। मौके पर सीओ अनिरुद्ध सिंह और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गयी है। मामले की जांच कर रहे हैं।



Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story