×

यूपी बार कौंसिल चुनाव: पांचूराम मौर्य और अमरेंद्र नाथ सिंह हुए निर्वाचित

Shivakant Shukla
Published on: 18 Dec 2018 1:40 PM GMT
यूपी बार कौंसिल चुनाव: पांचूराम मौर्य और अमरेंद्र नाथ सिंह हुए निर्वाचित
X

प्रयागराज: यूपी बार कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव में इलाहाबाद के पांचूराम मौर्य और अमरेंद्र नाथ सिंह भी निर्धारित कोटे के 4683 वोट पाकर निर्वाचित हो गए हैं। इलाहाबाद के अजय यादव, बुलंदशहर के शिव किशोर गौर, इलाहाबाद के इमरान माबूद खां, वाराणसी के हरिशंकर सिंह और लखीमपुर खीरी के अजय कुमार शुक्ल पहले ही निर्वाचित हो चुके हैं।

एलिमिनेशन राउंड में सोमवार तक की मतगणना में बरेली के श्रीश कुमार मेहरोत्रा (4458.32वोट) आठवें, वाराणसी के श्रीनाथ त्रिपाठी (4431.42 वोट) नौवें, मेरठ के रोहिताश्व कुमार अग्रवाल (4412.42 वोट) 10वें, कानपुर के योगेंद्र स्वरूप (4333 वोट) 11वें, आगरा की दरवेश सिंह (4267.24 वोट) 12वें, इलाहाबाद के देवेंद्र मिश्र नगरहा (3859 वोट) 13वें, लखनऊ के जानकी शरण पांडेय (3837.72 वोट) 14वें, लखनऊ के प्रदीप कुमार सिंह (3746.70 वोट) 15वें, इलाहाबाद के बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव (3721.72 वोट) 16वें, बिजनौर के बलवंत सिंह (3658.72 वोट) 17वें, इलाहाबाद के राकेश पाठक (3614.26 वोट) 18वें, लखनऊ के परेश मिश्र (3558 वोट) 19वें, लखनऊ के ही अखिलेश अवस्थी (3543 वोट) 20वें व अब्दुल रज्जाक खां (3536.94 वोट) 21वें व जय नारायण पांडेय (3457.52 वोट) 22वें, गोरखपुर के मधुसूदन त्रिपाठी (3439.72 वोट) 23वें, लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल (3303 वोट) 24वें, कानपुर के अंकज मिश्र (3296 वोट) 25वें और गोंडा के अजय शंकर श्रीवास्तव (3232.72 वोट) 26वें स्थान पर चल रहे हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story