×

पुलवामा आतंकी हमलाः महराजगंज के लाल पंकज त्रिपाठी शहीद, शोक में डूबा पूरा जिला

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार शाम को हुए आतंकी हमले में यूपी के महराजगंज के पंकज त्रिपाठी भी शहीद हो गए है। शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फरेन्दा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के टोला बेलहिया निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी के दो बेटों में पंकज त्रिपाठी बड़े थे।

Anoop Ojha
Published on: 15 Feb 2019 8:07 AM GMT
पुलवामा आतंकी हमलाः महराजगंज के लाल पंकज त्रिपाठी शहीद, शोक में डूबा पूरा जिला
X

गोरखपुर/महराजगंज: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार शाम को हुए आतंकी हमले में यूपी के महराजगंज के पंकज त्रिपाठी भी शहीद हो गए है। शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फरेन्दा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के टोला बेलहिया निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी के दो बेटों में पंकज त्रिपाठी बड़े थे।

यह भी पढ़ें.....पुलवामा अटैक में कानपुर के प्रदीप यादव शहीद ,परिवार समेत पूरा शहर शोक में डूबा

पंकज त्रिपाठी के पिता ने बताया की पंकज की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उसके चार साल का एक बेटा है। पंकज अपने बाबा के देहान्त होने पर छुट्टी लेकर घर आये थे। अभी चार दिन पहले वह ड्यूटी पर गए थे।

गुरुवार को सीआरपीएफ जवानों पर पुलवामा में हुई आतंकी हमले की खबर के बाद परिवार चिंतित हो गया था। मीडिया व अन्य माध्यमों से पंकज के शहीद होने की सूचना परिजनों को मिल रही थी। कि शाम करीब करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि पंकज शहीद हो गये हैं।

यह भी पढ़ें.....पुलवामा अटैक: देवरिया के लाल शहीद विजय कुमार मौर्य को सलाम, इलाके पसरा मातम

इसके बाद घर में कोहराम मच गया। घर के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है।स्थानीय लोग शहीद जवान के आत्मा की शांति के लिए जहां ईश्वर से प्रार्थना कर परिवार को दुख सहने की सहन शक्ति की मांग कर रहे हैं वहीं इस जवान की शहादत को नमन करते हुए पंकज की अच्छाईयों को याद कर रहे हैं। हर किसी के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story