×

Baghpat Mein Kisan Panchayat: यही हाल रहा तो सरकार को चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी

Baghpat Me Kisan Panchayat: किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि आज प्रदेश और केंद्र की सरकार से किसान बेहद परेशान और भुखमरी के कगार पर पहुच गया है।

Paras Jain
Report Paras JainPublished By Shashi kant gautam
Published on: 25 Nov 2021 3:32 PM GMT
Baghpat Me Kisan Panchayat: If this situation continues, then the government will have to face the elections
X

बागपत: किसान मजदूर संगठन, किसान पंचायत   

Baghpat Me Kisan Panchayat: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के बागपत (Baghpat News) के हिसावदा गांव (Hisavada Village) में गुरुवार को किसान मजदूर संगठन (farmer labor organization) द्वारा किसानों ( Farmer) की मूलभूत समस्याओं को लेकर एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में आस पास क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों सहित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह (Thakur Puran Singh) भी पहुंचे। इस दौरान पंचायत में पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा का ग्रमीणों द्वारा भव्य स्वागत भी किया गया।

पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि आज प्रदेश और केंद्र की सरकार (Central Government) से किसान बेहद परेशान और भुखमरी के कगार पर पहुच गया है। लेकिन यह सरकार पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। किसान का एक पैर खेत मे और एक पैर बॉर्डर पर चल रहे धरने पर है। लेकिन उसके बाद भी किसानों से बात करने को सरकार तैयार नही है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले 2022 के चुनाव (UP Election 2022 ) में इनको मुंह की खानी पड़ेगी।

बागपत की शुगर मीलों पर लगभग सभी किसानों का भुगतान बकाया

बाद में वक्ताओं ने बागपत जनपद की समस्याओं को लेकर बात रखी। वक्ताओं ने कहा की बागपत की शुगर मीलों पर करीब करीब सभी किसानों का भुगतान बकाया है। जिससे किसान भुखमरी के कगार पर पहुच गए है। उन्होंने शीघ्र ब्याज सहित बकाए गन्ने का भुगतान करने की मांग की। साथ ही बागपत शुगर मिल के जल्द से जल्द दोहरीकरण की भी मांग रखी।

चौगामा नहर में पानी न आने से किसान बेहद परेशान-ठाकुर पूरन सिंह

पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि बागपत जनपद में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिससे किसानो समेत अन्य लोग काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि चौगामा नहर में पानी न आने से किसान बेहद परेशान है। चौगामा नहर को तुरंत पानी दिया जाए। जिससे जुड़े हुए सेकड़ों गावों के किसानों की सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके। साथ ही उन्होंने हिंडन नदी के आस पास के गांवों में उच्च श्रेणी की चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराए जाने की भी सरकार से मांग की। पंचायत में 16 सूत्रीय मांगो को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम बागपत को भी सौपा गया ।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story