×

Baghpat News: जावेद हबीब का विरोध तेज हुआ, हिन्दू जागरण मंच ने फूंका पुतला, जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग

Baghpat News: जनपद बागपत में हिजाम के युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन ने कहा कि जावेद हबीब ने जिस प्रकार का कुकृत्य किया है, वह माफी लायक नही है।

Paras Jain
Report Paras JainPublished By Shashi kant gautam
Published on: 7 Jan 2022 10:51 AM GMT
Baghpat News: Hindu Jagran Manch protested against Javed Habib, burnt his effigy
X

बागपत: जावेद हबीब का पुतला फूंका 

Baghpat News: उत्तर प्रदेश में बागपत (Baghpat District) में हिन्दू जागरण मंच (Hindu Jagran Manch) द्वारा आज जावेद हबीब (Javed Habib) का पुतला जूते चप्पलों से पीटकर आग के हवाले किया। साथ ही जावेद हबीब की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।

हिजाम मंच के युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन (Nitin Jain, Youth District President of Hijam Manch) के नेतृत्व में आज काफी संख्या में कार्यकर्ता बडौत (Baraut) में दिल्ली बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। जावेद हबीब मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतले को भी आग के हवाले किया गया।

जावेद हबीब का कुकृत्य माफी लायक नही-नितिन जैन

इस दौरान नितिन जैन ने कहा कि जावेद हबीब ने जिस प्रकार का कुकृत्य किया है, वह माफी लायक नही है। उसने अपने कार्यक्रमों में महिलाओं से छेड़छाड़ और उनके सिर पर थूक कर महिलाओं का अपमान किया है। एक तरफ पूरा देश कोरोना महामारी (corona pandemic) से खुद को अभी बचा भी नही पाया है।

वहीं ये थूक जेहादी अपनी करनी से बाज नही आ रहे हैं। थूक जेहाद (Spit Jihad) के द्वारा संक्रमण फ़ैलाकर तथा महिलाओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। हिन्दू जागरण मंच (Hindu Jagran Manch) यह बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगा।

जावेद हबीब की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग

उसके बाद संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जावेद हबीब की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी ना होने पर सभी थानों पर धरना प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story