×

Baghpat News : आरएलडी ने खिलाड़ियों का किया सम्मान, भाजपा नेताओं को गांव में घुसने न दिया

Baghpat News : राष्ट्रीय लोकदल द्वारा मिशन 2022 के तहत खिलाड़ियों के सम्मान में राष्ट्रीय लोकदल मैदान में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Paras Jain
Report Paras JainPublished By Vidushi Mishra
Published on: 10 Oct 2021 4:30 PM GMT
RLD
X

आरएलडी का सम्मान समारोह

Baghpat News : जनपद के लूम्ब गांव में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल द्वारा मिशन 2022 के तहत खिलाड़ियों के सम्मान में राष्ट्रीय लोकदल मैदान में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले आरएलडी प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो किया। जिसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पहुचे।

वह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठिना और प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल भी आए। इस अवसर पर जनपद के करीब दो दर्जन से ज्यादा खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और बादाम के पैकेट देकर सम्मानित किया गया।

बागपत के लिए बहुत ही गर्व की बात

इस दौरान आरएलडी प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि बागपत जनपद प्रदेश में ही नहीं बल्कि राष्ट्र स्तर ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना नाम की पहचान बना रहा है। जनपद बागपत के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

उन्होंने कहा की प्रदेश में बागपत जनपद से राष्ट्रीय ओर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। लेकिन बड़े दुख की बात है कि इस सरकार में खिलाड़ियों को कुछ भी सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय लोकदल को 2022 के चुनाव में क्षेत्र और प्रदेश की जनता का प्यार मिला ओर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो वह क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने ओर खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधा देने का काम करेंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में आरएलडी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेणु तोमर, मुन्नी देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज प्रधान, पूर्व प्रधान आदित्य सोलंकी, राजू तोमर सिरसली आदि थे।

भाजपा नेताओं को रालोद कार्यकर्ताओं ने गांव में नहीं दिया घुसने, दिखाए काले झंडे

कृषि कानूनों को लेकर सरकार और उनके जनप्रतिनिधियों का विरोध अब गांव-गांव में होना शुरू हो गया है। आज बागपत जनपद के सूप गांव में भाजपा नेताओं को रालोद कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। दरअसल, आज रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव में भाजपा के विधायक, पदाधिकारियों और हिन्दू वाहिनी के नेताओं का कोई कार्यक्रम था।

इस सूचना पर रालोद के काफी संख्या में कार्यकर्ता सूप गांव के मुख्य द्वार पर ही इकट्ठा हो गए। जैसे ही भाजपा नेताओं की गाड़ियां काफिले के साथ गांव में पहुंची तो यहां पर मौजूद रालोद कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर किसान एकता जिंदाबाद, भाजपा मुर्दाबाद आदि नारे लगाने शुरू कर दिए।

इतना ही नहीं रालोद कार्यकर्ताओं ने गांव के मुख्य द्वार पर ट्रैक्टर ट्रॉली आदि खड़ी कर रखी थी। ताकि भाजपा का कोई भी नेता पदाधिकारी गांव में न घुस सके। रालोद कार्यकर्ताओं का कहना था कि अब भाजपा के किसी भी नेता और विधायक को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। उनके किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम को सफल ना होने देने के लिए रालोद ने कमर कस ली है। उनके सभी कार्यक्रमों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story