Baghpat News: DM-SP सपी ने देखी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, कर्मचारियाें को दिया दिशा निर्देश

Baghpat News : बुधवार देर रात को डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार स्ट्रांग रूम की सुरक्षा देखने पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

Paras Jain
Report Paras JainPublished By Ragini Sinha
Published on: 3 March 2022 7:35 AM GMT
Baghpat news
X

डीएम एसपी ने देखी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा 

Baghpat News : बागपत (Baghpat news) के खेकड़ा स्थित लख्मीचंद पटवारी कालेज (Lakhmi Chand Patwari College of Education) में बनाए गए स्ट्रांग रूम (Strong room security) की सुरक्षा व्यवस्था देखने डीएम व एसपी बागपत पहुंचे। मुस्तैद कर्मचारियाें के कार्य की हौंसला अफजाई की। ड्यूटी के किसी प्रकार की चूक नहीं छोड़ने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए

10 फरवरी को प्रथम चरण के मतदान के चुनाव कर्मचारियों ने ईवीएम लेकर स्ट्रांग रूम में हर विधानसभा में कैद की थी। मशीनों की सुरक्षा में सीआरपीएफ के साथ पुलिस व पीएसी बल भी लगा हुआ है। रालोद सपा गठबंधन (RLD SP Alliance worker) कार्यकर्ता भी स्ट्रांग रूम (Strong Room) के बाहर डेरा डाले बैठे हैं। आए दिन कोई न कोई प्रत्याशी भी व्यवस्था देखने लिए परिसर जाते रहते हैं। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। बाहरी पीएसी व पुलिस तो कैमरे की व्यवस्था भी है।

सुरक्षा देखने पहुंचे डीएम और एसपी

स्ट्रांग रूम के मेन गेट पर सीआरपीएफ (CRPF) के जवान मुस्तैद हैं। बुधवार देर रात को डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन सुरक्षा देखने पहुंचे। ड्यूटी पर मुस्तैद कर्मचारियों की हौंसला अफजाई करते हुए अधिकारियों ने ड्यूटी निर्वहन भली प्रकार करने की अपील की। कर्मचारियों से वार्ता करते हुए डीएम ने कहा कि उनकी सभी की मेहनत की बदौलत चुनाव शांतिपूर्ण हो सका है। बस कुछ दिन की मुस्तैदी और है।

कर्मचारियों को दिशा निर्देश

बागपत का चुनाव सबसे शांतिपूर्ण हुआ हे। इसके लिए सभी कर्मचारियों की लगन व मेहनत रही है। चुनाव के जैसे ही ड्यूटी सभी अब स्ट्रांग रूम की देखरेख में भी कर रहे हैं। सभी अपनी ड्यूटी का निर्वहन ऐसे ही करें। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए भी दिशा निर्देश मुस्तैद कर्मचारियों को दिए।

हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story