×

Baghpat News: भाजपा की जीत की घोषणा पर RLD कार्यकर्ता ने किया हंगामा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Baghpat News: जनपद में बागपत और बड़ौत विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होते ही बवाल हो गया। आरोप है कि रालोद कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया।

Paras Jain
Report Paras JainPublished By Deepak Kumar
Published on: 10 March 2022 2:17 PM GMT
UP Election Result 2022 RLD workers created a ruckus on the announcement of BJP victory in Baghpat
X

 हंगामा करते RLD कार्यकर्ता। 

Baghpat News: जनपद में बागपत (Baghpat Assembly) और बड़ौत विधानसभा सीट (Baraut assembly seat) पर बीजेपी (BJP) प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होते ही बवाल हो गया। आरोप है कि रालोद (RLD) कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। इस पथराव में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान रालोद (RLD) के कई कार्यकर्ता भी घायल हो गए हैं।

पुलिस ने रालोद कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

अहतियात के तौर पर आस पास के थानों से पुलिस फोर्स बुला लिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने रालोद के कुछ कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया है।


नाराज रालोद कार्यकर्ता गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

बताया जा रहा कि बागपत से बीजेपी प्रत्याशी विधायक योगेश धामा (Baghpat BJP candidate Yogesh Dhama) की जीत और रालोद प्रत्याशी अहमद हमीद (RLD candidate Ahmed Hameed) की हार से नाराज रालोद कार्यकर्ता गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे थे।


वहीं, कुछ ही देर में बड़ौत विधानसभा सीट (Baraut assembly seat) पर बीजेपी प्रत्याशी विधायक केपी मलिक की जीत की घोषणा हो गई। इसमें भी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा बढ़ा और पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और फिर आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story