×

Bijnor News: 10 दिन बाद लद्दाख में फंसे 27 मजदूर सकुशल घर पहुंचे

भाजपा विधायक की मदद से लद्दाख में फंसे जनपद के मजदूरों की सकुशल घर वापसी हो गई है।

‪Rohit Tripathi‬
Published on: 16 July 2021 5:20 PM GMT
aishwarya chaudhary
X

सदर बीजेपी विधायक पति ऐश्वर्य चौधरी (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Bijnor News: भाजपा विधायक की मदद से लद्दाख में फंसे जनपद के मजदूरों की सकुशल घर वापसी हो गई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से बिजनौर के रहने वाले 28 मज़दूरों को एक ठेकेदार लद्दाख के कारगिल की पदुवन सिटी के पावर प्लांट में मजदूरी करने के लिए गया था। लेकिन यहां पहुंचने पर ठेकेदार सभी मज़दूरों को चकमा देकर रफूचक्कर हो गया। इसके चलते गरीब मज़दूर दाने दाने से मोहताज हो गए। साथ ही मजदूरों का ऑक्सीजन लेवल भी कम होने लगा था। फंसे मज़दूरों ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी।

इसके बाद मज़दूरों के परिजन ने सदर भाजपा विधायक सूची चौधरी के पति से मिले, जिन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आनन फानन में सभी फंसे मजदूरों को निकालने का बीड़ा उठाया। और आज हवाई जहाज के जरिये मजदूरों को लद्दाख से दिल्ली लाया गया। इसके बाद दिल्ली से बस के माध्यम से सभी मजदूरों को बिजनौर लाया गया है। बिजनौर पहुंचने पर सभी मजदूरों का जोरदार स्वागत किया गया है।

बिजनौर से सटे रावली में 28 मज़दूरों को कई दिन पहले एक ठेकेदार मजदूरी करने के लिए अपने साथ लद्दाख ले गया था। लेकिन पदुवन सिटी में बन रहे पॉवर प्लांट में मजदूरों को छोड़ने के बाद वह वापस नहीं लौटा। इसके चलते गरीब मज़दूरों के सामने खाने पीने के लाले पड़ गए। मजदूरों ने अपने परिजनों से फोन पर अपनी आप बीती सुनाई। पीड़ित परिजन बीजेपी सदर विधायक के पति ऐश्वर्य चौधरी से मिले। तीन दिन पहले सदर विधायक के पति ऐश्वर्य चौधरी अपने कुछ साथियों के साथ लद्दाख पहुंचे। यहां से सभी मज़दूरों को सुरक्षित निकाल लिया। बिजनौर पहुंचने के बाद सभी मज़दूरों ने विधायक पति का शुक्रिया अदा किया। लेकिन एक मजदूर अभी गायब बताया जा रहा है।

आज बीजेपी सदर विधायक पति ऐश्वर्य चौधरी सभी 27 मजदूरों को लेकर बिजनौर लौट आये है। बिजनौर पहुंचने पर गंगा बैराज घाट पर बिजनौर की जनता ने फूल मालाओं से जमकर स्वागत किया। मजदूरों के गांव राबली में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। मजदूरों के परिजन भी बहुत खुश है और पीड़ित मजदूर भी खुश दिखाई दे रहे हैं। ऐश्वर्य चौधरी ने ग्रामीणों से कहा कि वो नेता नहीं है आपका सेवादार हैं।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story