×

UP Election 2022: बिजनौर जिले के 8 विधानसभाओं में होने वाले नामांकन की तैयारी शुरू

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद बिजनौर में दूसरे चरण के मतदान को लेकर 8 विधानसभाओं में होने वाले नामांकन (Enrollment) की तैयारी शुरू हो गई है।

‪Rohit Tripathi‬
Published on: 20 Jan 2022 10:07 AM GMT
UP Election 2022: Preparation for nomination to be held in 8 assemblies of Bijnor district begins
X

बिजनौर: नामांकन की तैयारी शुरू: Photo - Social Media  

Bijnor News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के दूसरे चरण के मतदान को लेकर बिजनौर जिले (Bijnor District) के 8 विधानसभाओं में होने वाले नामांकन (Enrollment) की तैयारी शुरू हो गई है। प्रत्याशी द्वारा 21 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक नामांकन कराने की तिथि इलेक्शन कमीशन (election commission) द्वारा तय की गई है।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की कोई भी गड़बड़ी ना हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था (security system) के खास इंतजाम किए गए है। प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में बिजनौर की 8 विधानसभा के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए बल्ली लगाकर नामांकन की प्रक्रिया की तैयारी पूरी की जा रही है।

29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी

बिजनौर जिले के सदर सीट, नजीबाबाद सीट, चांदपुर सीट, नगीना सुरक्षित सीट,नहटौर सुरक्षित सीट, बढ़ापुर सीट, नूरपुर सीट(Noorpur Seat) व धामपुर सीट पर 21 जनवरी से 28 जनवरी तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। साथ ही 31 जनवरी को नाम वापसी की तारीख रखी गई है।

बिजनौर कलेक्ट्रेट परिसर में कल से 8 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचेंगे। कोविड-19 का पालन करते हुए प्रत्याशियों को नामांकन पर्चा भरना है। जिसके लिए केवल प्रत्याशी सहित दो लोग ही कलेक्ट्रेट परिसर में जा सकेंगे।

सीसीटीवी के माध्यम से रखी जाएगी नजर

अगर सुरक्षा की बात करें तो पैरामिलिट्री फोर्स (paramilitary force) व स्थानीय पुलिस द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पूरी तरीके से नजर रखी जाएगी। साथ ही सीसीटीवी के माध्यम से कलेक्ट्रेट परिसर में नजर रखी जाएगी। कोई भी परिंदा पर ना मार सके इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर को पूरी तरीके से पैरामिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होना है। जिसके लिए कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है।

सीएए व एनआरसी को लेकर गत वर्ष बिजनौर में हुई हिंसा को लेकर प्रशासन यहां पर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। अराजक व अपराधी तत्वों पर सतर्क निगाह रखी जा रही है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Noorpur Seat, Sadar seat, Najibabad seat, Chandpur seat, Nagina reserved seat, Nahtaur seat, Badhapur seat, Noorpur seat and Dhampur seat, UP Election 2022, news in hindi today, Bijnor News, election commission, Preparation for the enrollment process, security system, up election 2022 prediction astrology, up election 2022 result date, up election 2022 yogi, up election 2022 astrology, up election 2022 chances, up election 2022 date, up election 2022 announcement, who will win up election 2022 quora, up election 2022 date hindi, up election 2022 opinion poll ndtv, up election 2022 quint, up election 2022 india, rss on up election 2022, up election 2022 twitter, up election 2022 com, up election 2022 trends, up election 2022 group discussion, up election 2022 election date, prediction for up election 2022, up election 2022 opinion poll hindi, up election 2022 aachar sanhita, up election 2022 opinion poll youtube, exit poll of up election 2022, up election 2022 crowdwisdom, up election 2022 schedule in hindi, up election 2022 prediction date, up election 2022 voting date, up election 2022 samajwadi party, up election 2022 bjp, up election 2022 youtube, up election 2022 tentative date, up election 2022 forecast, up election 2022 seats, who win up election 2022, taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story