×

Bulandshahar News: भाकियू के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों किसानों ने लिया भाग

बिकेयू के सैकड़ों कार्यकर्ता व किसानों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर सरकार को कृषि बिल को वापस लेने का एक कड़ा संदेश दिया है..

Sandeep Tayal
Report Sandeep TayalPublished By Deepak Raj
Published on: 15 Aug 2021 1:18 PM GMT
BKU worker durring tractor rally
X

ट्रैक्टर रैली के दौरान बिकेयू के कार्यकर्ता

Bulandshahar News: आज स्वतंत्रता दिवस के दिन भी किसानों ने सरकार को अपनी ताकत का एहसास करना नहीं भूलें व आज सैकड़ों कि संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर के साथ तिरंगा यात्रा निकाली व सरकार को संदेश दिया की हम साथ हैं और तीनों बिल वापस करा कर रहेंगे। आज देश भर में किसानों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें लोग सरकार से सिर्फ तीनों कानून को वापस करने की मांग कर रहे हैं। वहीं आज बुलंदशहर में भी भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर के महासचिव मांगेराम त्यागी ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की।


ट्रैक्टर रैली के दौरान बिकेयू के कार्यकर्ता

75 वें स्वतंत्रता दिवस पर स्याना व खुर्जा में भकियू कार्यकर्ताओ ने कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर आज 75वें स्वतंत्रता दिवस पर स्याना में भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो किसान एकत्र हुए। मांगेराम त्यागी घोड़े पर सवार थे तो वहीं किसानों व भकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टरों, बाइको पर तिरंगे लगाकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे।

तिरंगा यात्रा के दौरान किसान जय जवान जय किसान के नारे बुलंद कर रहे थे


बिकेयू के कार्यकर्ता


तिरंगा यात्रा के दौरान किसान जय जवान जय किसान के नारे बुलंद कर रहे थे, मांगे राम त्यागी ने दो टूक कहा कि सीमा पर जो जवान तैनात है वो भी किसान के बेटा है। जब किसान का बेटा सीमा का प्रहरी बना है तो किसान अन्न दाता, लेकिन अब जवानों के परिवारों या किसानों का शोषण नही होने दिया जाएगा, सरकार को किसान विरोधी काम नही करने दिये जाएगा। किसान विरोधी तीनों कृषि बिल को वापस लेकर सरकार किसान हितों में काम करना शुरू कर देना चाहिए।

वहीं आज खुर्जा में भी


मोटरसाइकिल रैली में शामिल लोग


भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त पर बाइक तिरंगा यात्रा निकली जो जहांगीरपुर से शुरू होकर खुर्जा तहसील पर पहुँची। कार्यकर्ताओ ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। सैकड़ों भकियू कार्यकर्तओं ने मोटरसाइकिल व ट्रैक्टरों पर सवार होकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकली।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story