×

Bulandshahr: वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी बिबकोल के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Bulandshahr: जनपद बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में भारत सरकार की पोलियो वैक्सीन निर्माता कंपनी बिबकोल स्थित है।

Sandeep Tayal
Report Sandeep TayalPublished By Vidushi Mishra
Published on: 18 Feb 2022 9:25 AM GMT
bibcol news
X

बिबकॉल 

Bulandshahr: यूपी के बुलंदशहर में पोलियों वैक्सीन निर्माता कंपनी बिबकॉल के कुछ कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे है। हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी है। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर कर्मचारियों का उत्पीड़न किए जाने, घोटाला किये जाने, कुछ कर्मचारियों के नियमविरुद्ध प्रमोशन करने आदि के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानिये क्या है बिबकॉल

जनपद बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में भारत सरकार की पोलियो वैक्सीन निर्माता कंपनी बिबकोल स्थित है। बिबकॉल द्वारा भारत में लगभग 20-25 प्रतिशत पोलियो वैक्सीन का निर्माण कर देश भर में आपूर्ति की जाती है।


भारत बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गत वर्ष भारत सरकार की बिबकॉल कंपनी को कोरोना की कोवैक्सीन बनाने की मंजूरी दी गई थी और कंपनी में अक्टूबर 2021 से कोवैक्सीन का उत्पादन शुरू होना था, मगर अभी तक बिबकॉल में कोरोना की कोवैक्सीन का उत्पादन शुरू नहीं हो सका है, हालांकि कंपनी के वीसी बताते हैं कि शीघ्र ही को वैक्सीन का उत्पादन शुरू हो सकेगा।

15 फरवरी से जारी है विप कॉल क्रांतिकारी एंप्लाइज एसोसिएशन की हड़ताल

15 फरवरी से बिबकोल कंपनी के कुछ कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कंपनी के गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं तथा प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे है।

बिबकॉल कर्मचारी क्रांतिकारी यूनियन के अध्यक्ष हेमंत कौशिक ने बताया कि मांगों को लेकर एक मांग पत्र प्रबंधक को सौंपा जा चुका है। मांगे पूरी न होने पर प्रबंधक को 31 जनवरी 2022 को हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया गया था। नोटिस का समय दिए जाने के बाद भी प्रबंधक ने कर्मचारियों से कोई वार्ता नहीं की। नोटिस की समय अवधि होने के बाद विवश हो कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

जानिये क्या आरोप लगाये हड़ताली कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने

बिबकॉल कर्मचारी क्रांतिकारी यूनियन के अध्यक्ष हेमंत कौशिक ने बताया कि बिबकॉल भारत सरकार का उपक्रम है, जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन है। यूनियन के अध्यक्ष का आरोप है कि उसमें प्रबंधक मंडल के द्वारा भ्रष्टाचार, कर्मचारियों का उत्पीड़न, बच्चों के जीवन के साथ से खिलवाड़, फर्जी बिलों का भुगतान करना, कंपनी का एसेसमेंट गायब करना, बिना डीपीसी (डिपार्टमेंटल परमिशन समिति) के अपने चहेतों को प्रमोशन करना, बिना पोस्ट के प्रमोशन करना, बिना पोस्ट की भर्ती करना, बिना अप्रूवल के पेमेंट करना, कंपनी को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाना आदि आरोप लगा रहे है।

ये है हड़ताली कर्मचारियों की मांग

क्रांतिकारी एंप्लाइज एसोसिएशन देव कॉल के सचिव झम्मन सिंह ने बताया कि जो कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है उन्हें तत्काल हटाया जाए, जिन कामचारियों का इन्क्रीमेंट बे वजह काट दिया गया है उनको तुरन्त दिया जाए, उसी दिन से के साथ जुगनू सिंह की सैलरी पिछले करीब एक साल से रोकी हुई है उसे तत्काल दिलाया जाये, कर्मचारियों को जो सुविधा मिल रही थी।

उसको अचानक बंद कर दिया गया जिसे तत्काल शुरू कराया जाए, अजय कुमार को कोरोना काल में नौकरी से निकाल दिया गया था उसे तुरंत रखा जाए, कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वेतन काटने की धमकी न दी जाये।

आरोप निराधार,हड़ताल के बावजूद 15 करोड़ पोलियो वैक्सीन की कर रहे है आपूर्ति-वीसी

बिबकॉल कंपनी के वीसी राजीव शुक्ला ने बताया कि कंपनी में लगभग 115 कर्मचारी सेवारत है, जिनमें से लगभग 2 दर्जन कर्मचारी हड़ताल पर हैं, बिबकॉल में कर्मचारियों की हड़ताल से कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है।

आज भी पटना में 15 करोड़ पोलियो वैक्सीन की डोज भेजी जा रही है। कर्मचारियों के आरोपों को गलत बताते हुए वीसी ने बताया कंपनी में नियमानुसार कार्य कराया जाएगा। नियम विरुद्ध कार्य नहीं हो सकता ।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story