TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: हरियाली तीज पर लोक गीत व भजनों की धूम, महिलाओं ने मांगी पति की लंबी उम्र
Bulandshahr News: आयोजको ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, भाजपा विधायक विमला सोलंकी को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
धूम धाम से मना हरियाली तीज का त्यौहार pic(social media)
Bulandshahr News: गुलावठी में महिला माननीयों ने हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर सखियों संग तीजोत्सव मनाया। और धार्मिक गानों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया। सखी सम्मेलन में उपहार भी दिये गये। तीजोत्सव पर्व में देशभक्ति की धूम भी दिखी।
मंच पर थिरकी महिलाएं pic(social media)
बता दें कि बुधवार को हरियाली तीज पर्व है। बुलंदशहर के गुलावठी में स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज पर्व की पूर्व संध्या पर तीजोत्सव व सखी सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमे आयोजको ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, भाजपा विधायक विमला सोलंकी को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। हरियाली तीजोत्सव के दौरान बुलंदशहर की प्रथम नागरिक जिला पंचायत। अध्यक्ष डॉ.अंतुल तेवतिया, भाजपा विधायक विमला सोलंकी ने मंच पर सखियों संग धार्मिक गीतों पर जमकर डांस किया। राधा-कृष्ण की भक्ति भरे गानों से तीजोत्सव समारोह धार्मिक गीतों से सराबोर हो गया।
उपहार भेंट करती हुईं pic(social media)
समारोह में बाकायदा अनेक महिलाओं ने शिरकत कर समारोह का आनंद लिया। यही नही तीजोत्सव में शामिल सखियों ने माननीयों के संग हाथों में तिरंगे लेकर भी डांस किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.अंतुल तेवतिया ने कहा कि सुहागिनों के जीवन मे हरियाली तीज पर्व का विशेष महत्व है। विधायक विमला सोलंकी ने हरियाली तीज पर्व की पौराणिक कथा की जानकारी सखियों को दी।
सुहागिनें आज मनाएंगी हरियाली तीज
हरियाली तीज पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को होता है। इस वर्ष हरियाली तीज पर्व 11 अगस्त (आज) होगा। मान्यता है कि हरियाली तीज पर्व पर सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर अपने पति की दीर्घायु और दाम्पत्य जीवन की मंगलकामना करती हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाती है।
हरियाली तीज का व्रत सुहागिनों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन सुहागिने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव व माता पर्वती की पूजा अर्चना करती हैं। सावन के महीने में इस व्रत का खास महत्व होता है। सावन में हरे रंग का खास महत्व है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं हरी चूडिय़ां, हरे वस्त्र, सोलह शृंगार और मेहंदी लगाने का विशेष महत्व होता है। महिलाएं दस दिन का इंतजार करती हैं। और घर में पकवान बनए ताते हैं।