×

Bulandshahr News: जेल में भैयादूज की धूम, बहनों ने तिलक कर की दीर्घायु की कामना

Bulandshahr News: जिला कारागार में भैयादूज पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भइयों का तिलक कर दीर्घायु की कामना की

Sandeep Tayal
Published on: 6 Nov 2021 1:05 PM GMT
jila karagar
X

भइया दूज पर बहनों ने जेल में भाइयों का तिलक कर की दीर्घायु की कामना (फोटो-न्यूजट्रैक)

Bulandshahr news: यूपी के बुलंदशहर की जिला कारागार (jila karagar) में आज भैयादूज (Bhai Dooj) पर्व धूम धाम से मनाया गया। बहनों ने जेल में बंद बंदी भाईयो का मंगल तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। आज छुट्टी का दिन होने के बावजूद जेलर मिजाजी लाल ने बंदियो को बहनों से मिलवा मनवायी भैयादूज।

बुलंदशहर जेल इन दिनों यूपी की उन जिलों की फहरिस्त में ऊपरी पायेदान पर पहुँच रही है, जिन जिलों में बंदियो को अवसाद व तनाव से दूर रखने के लिये सकारात्मक कवायदें की जा रही हैं।


बुलंदशहर जेल का अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि शनिवार को देश भर में भैयादूज (Bhai Dooj) का पर्व बहनें मना रही है। इसी क्रम में आज भाई-बहन के पवित्र पर्व जिला कारागार (jila karagar) में मनाया गया। बहनों को कारागार में निरुद्ध भाइयों से मिलने की विशेष अनुमति दी गई। जिसके लिए विशेष व्यवस्था की गई। कारागार के बाहर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एक महिला उप निरीक्षक व एक पुरूष उप निरीक्षक सहित 20 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगवाई गई ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए।


कारागार कर्मियों की पर्याप्त ड्युटी लगाई गई, जिसमें महिला व पुरुष कर्मी शामिल थे ताकि मुलाकात की प्रक्रिया सम्बंधित किसी तरह की गडबड़ी न हो, मुलाकात पर आईं बहनों को किसी तरह की समस्या अथवा अनावश्यक विलम्ब न हो। मुलाकात की कार्रवाई सकुशल सम्पादित कराई गई। सभी बहनों ने अपने बंदी भाइयों से मिलकर उनका मंगल तिलक किया और दीर्घायु की कामना की। जेल में बन्द भैया को देख भैयादूज (Bhai Dooj) मना भाई- बहनों के चेहरे खिल उठे। आज जेल में लगभग 2150 बहनों ने अपने भाईयों को तिलक लगाकर भैयादूज (Bhai Dooj) पर्व पर दीर्घायु की कामना की।


विशेष अनुमति से जेल में मनाया गया भैया दूज पर्व

बुलंदशहर जेल के जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि शनिवार कोई भैया दूज (Bhai Dooj) के दिन छुट्टी का दिन होता है मुलाकात पर पूर्णतया प्रतिबंध रहता है अवकाश पर प्रतिबंध होने के बावजूद पुलिस महानिदेशक कारागार आनंद कुमार से विशेष अनुमति प्राप्त होने के बाद जेल में भैया दूज (Bhai Dooj) का पर्व धूमधाम से मनाया गया और बहनों को भाइयों से मिलवाया जा सका। जब बहनों को भैया दूज (Bhai Dooj) जेल में मनाने की जानकारी मिली तो दूर दराज से बहने अपने भाइयों का तिलक करने जेल जा पहुंचे जेल पर लंबी कतार लग गई महिला पुलिस कर्मियों ने जिला कारागार पहुंची सभी बहनों को उनके बंदी भाइयों से मुलाकात करा भैया दूज का पर्व संपादित कराया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story