×

Bulandshahr News: पश्चिमी यूपी, बुन्देलखण्ड में बनेगी हाइकोर्ट बेंच, RLD पटेल जयंती पर जारी करेगी चुनावी संकल्प पत्र

Bulandshahr News: गठबंधन की शर्तों के साथ यूपी में चुनाव में भाजपा सरकार को परास्त करेंगे।

Sandeep Tayal
Report Sandeep TayalPublished By Ragini Sinha
Published on: 24 Oct 2021 11:54 AM GMT
Bulandshahr today news
X

पश्चिमी यूपी, बुन्देलखण्ड में बनेगी हाइकोर्ट बेंच, RLD पटेल जयंती पर जारी करेगी चुनावी संकल्प पत्र (SOCIAL MEDIA) 

Bulandshahr News: यूपी में जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, पार्टियों के नेता अपनी जमीन तलाशने में जुट गए हैं। विपक्षी दल तो सत्तारूढ़ सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का दावा कर रहे हैं। बुलंदशहर में आज आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक चंद त्यागी पहुंचे और उन्होंने दावा किया कि 31 अक्टूबर को लखनऊ में रालोद चुनावी संकल्प पत्र जारी करेंगे। गठबंधन की शर्तों के साथ यूपी में चुनाव में भाजपा सरकार को परास्त करेंगे।


सहारनपुर में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना कराई जाएगी

राष्ट्रीय लोक दल के महासचिव त्रिलोक चंद त्यागी बुलंदशहर में रालोद जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी के घर पहुंचे जहां उनका रालोद के वरिष्ठ नेता ठाकुर सुनील सिंह अरुण चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। त्रिलोक चंद त्यागी ने कहा कि सरकार पीड़ितों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने की बात करती है, मगर सहारनपुर मेरठ के लोगों को तो इलाहाबाद 600-700 किलोमीटर दूर पड़ता है। सस्ता सरल सुलभ न्याय कहां मिला। उन्होंने कहा कि यदि सरकार आई तो सहारनपुर में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना कराई जाएगी। उन्होंने सहारनपुर बुंदेलखंड में हाई कोर्ट की बेंच की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ रालोद का गठबंधन है। गठबंधन जाति का नहीं चौधरी साहब की विचारधारा का हुआ है। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन की शर्तों पर सभी 403 सीटों पर चुनाव गठबंधन लड़ेगा और भाजपा सरकार को 2022 में उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।


चौधरी चरण सिंह ने किसानों को सम्मान दिलाने का काम किया

तिलोक चंद त्यागी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा की तालिबान सोच आधुनिकीकरण विरोधी है, जिस तरह तालिबानी महिलाओं पर पाबंदी लगाते हैं, उसी तरह सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को सम्मान दिलाने का काम किया था और अब 2022 में हो रहे चुनाव सम्मान के चुनाव है और 2022 के चुनाव में किसानों के साथ साथ शिक्षित बेरोजगार युवक सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त लोग रालोद की वैतरणी को पार लगाने का काम करेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story