×

UP Election 2022: रालोद का MYJ कार्ड, उतारे मुस्लिम प्रत्याशी, बुलंदशहर से यूनुस स्याना से दिलनवाज गठबंधन प्रत्याशी घोषित

Up Election 2022: बुलंदशहर में रालोद (Rashtriya Lok Dal) और सपा (Samajwadi party) के बीच गठबंधन हो गया है। वहीं, बुलंदशहर में रालोद ने MYJ फैक्टर को प्रभावी मानते हुए मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव खेला है।

Sandeep Tayal
Report Sandeep TayalPublished By Ragini Sinha
Published on: 14 Jan 2022 5:15 AM GMT
Up election today live news
X

UP Election 2022: RLD SP में गठबंधन, RLD का MYJ कार्ड, उतारे मुस्लिम 

Up Election 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रालोद (RLD) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) से गठबंधन (Gathbandhan) किया है और बुलंदशहर (Bulandsahar) की स्याना (Siyana Vidhansabha) और बुलंदशहर सदर विधानसभा (Sadar vidhansabha) सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद, जहां घोषित प्रत्याशियों के समर्थकों में हर्ष व्याप्त है और उनके कार्यालय पर मिठाई बांटने का सिलसिला जारी है। वहीं टिकट की लाइन में लगे अन्य दावेदारों के खेमे में मायूसी छाई है। ये दो प्रत्याशी हाजी यूनुस गाजी (Haji Yunus Ghazi) और दिलनवाज खान ( Dilnawaz Khan) है।

जानिये यूनुस गाजी का राजनीतिक करियर

हाजी यूनुस गाजी ( Haji Yunus Ghazi) भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही (BJP MLA Virendra Sirohi) की मौत के बाद हुए उपचुनाव में बसपा (Bsp);के टिकट पर विधानसभा का उप चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें शिकस्त हासिल हुई। हालांकि, यूनुस गाजी ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं और वर्तमान में उनकी पत्नी बुलंदशहर सदर की ब्लाक प्रमुख हैं। यूनुस गाजी मरहूम विधायक हाजी अलीम के छोटे भाई है और चुनावों की कमान यूनुस ही सम्भालते थे।


जानिये दिलनवाज खान का राजनीतिक करियर

रालोद (RLD) ने स्याना विधानसभा सीट (Siyana Vidhansabha) से 44 साल के दिलनवाज खान (Dilnawaz Khan) को प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि 2012 में पिता इम्तियाज मोहम्मद खान का सिंपैथी वोट पाकर बसपा से दिलनवाज खान विधायक बने थे और 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ हार गए थे , 2022 का चुनाव दिलनवाज खान के लिए बड़ी चुनौती है। दिलनवाज खान के पिता इम्तियाज खान का जीवन राजनीति को समर्पित हो गया था।


रालोद का बुलंदशहर-स्याना सीट पर MYJ कार्ड !

बुलंदशहर विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है। जाट मतदाताओं की संख्या भी कम नहीं है। हालांकि यादव मतदाता भी है। बुलंदशहर व स्याना सीट का गणित देखे तो रालोद ने मुस्लिम प्रत्याशी उतार मुस्लिम, जाट व यादव के साथ साथ एंटी भाजपा मतदाता को अपना मानते हुए मुस्लिम प्रत्यशियों पर दांव खेला है। हालांकि स्याना विधानसभा सीट लोधी राजपूत बाहुल्य है। लेकिन यहां भी रालोद ने मुस्लिम कैंडिडेट को उतार मुस्लिम,जाट और यादव कार्ड खेला है। जहां मुस्लिमों को इस बार अखिलेश यादव नजर आ रहे हैं तो वही किसान आंदोलन के चलते जाट मतदाताओं का रुझान भी बदला बदला सा है ।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story