×

Kalyan Singh: राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि, पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम 'बाबूजी'

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह का बसी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Sandeep Tayal
Published on: 23 Aug 2021 11:16 AM GMT
Kalyan Singh
X

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (फोटो-न्यूजट्रैक)

Kalyan Singh: नरौरा में उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल बाबूजी कल्याण सिंह का बसी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र व सांसद राजवीर सिंह ने मुखग्नि दी और बाबूजी कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन हो गये। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने राम भक्त कल्याण सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बाबू जी कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा के साथ नरौरा पहुंचे। नरौरा में 21 आर्य समाज के पंडितों ने वैदिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार वेद पाठ पढ़कर कराया, 21 किलो चंदन व 100 किलो केसर युक्त सामग्री से लोगों ने अंतिम आहुति दी। शव यात्रा व अंतिम दर्शनों के लिये नरौरा में सड़क किनारे व अंतिम दर्शन स्थल पर हजूम उमड़ा। लोगों की हुजूम से पूर्व मुख्यमंत्री की लोकप्रियता झलक रही थी। लोगों की जुबान पर उनकी तरीफ और किस्से सुने जा रहे थे।


नरौरा में बाबू जी कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा, नगर विकास शहरी समग्र मंत्री आशुतोष टंडन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, उत्तराखंड के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, धन सिंह रावत व स्वामी यतिशवरानंद महाराज, स्वतंत्र देव सिंह, गिरीश चंद यादव, उमा भारती, सुरेश राणा, अशोक कटारिया, रमाशंकर पटेल, महेंद्र सिंह, अश्वनी चौबे, उपेंद्र तिवारी, सूर्य प्रताप शाही, बीएल वर्मा, कपिल देव अग्रवाल, महेंद्र नाथ पांडे, एसपी सिंह बघेल, बाबूराम निषाद, सुनील भराला, रामनरेश अग्निहोत्री आदि मन्त्री व संयुक्त संसदीय दल के चैयरमैन डॉ. सत्यपाल सिंह व अनेक सांसदों, विधायकों ने पुष्प चक्र के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story