UP Election 2022 : प्रतिज्ञा सम्मेलन 14 नवम्बर से, प्रियंका गांधी वाड्रा बुलंशहर शुरुआत करेंगी

UP Election 2022: कांग्रेस (Congress) पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022 (pratigya sammelan 2022) आयोजित करने जा रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 13 Nov 2021 7:34 AM GMT
Up today live news
X

प्रतिज्ञा सम्मेलन 14 नवम्बर से, प्रियंका गांधी वाड्रा बुलंशहर शुरुआत करेंगी (सोशल मीडिया)

Up Election 2022: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन (Jawaharlal Nehru birthday) के अवसर पर कांग्रेस (Congress) पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022 (pratigya sammelan 2022) आयोजित करने जा रही है। इस मौके पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद स्थापित करेंगी। पहले पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन (pratigya sammelan ka ayojan) आयोजन बुलन्दशहर (Bulandshahr news) में 14 नवम्बर को किया जा रहा है। यहाँ पर आगरा, अलीगढ़, मेरठ मंडल के 14 ज़िलों से पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अगले दिन 15 नवम्बर को वह मुरादाबाद में आयोजित 'पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022' में सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली के 12 ज़िलों के पदाधिकारियों से मिल कर संवाद करेंगी।

जनता के शोक को शक्ति बनाने में जुटे

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Congress President Ajay Kumar Lallu) ने कहा कि पिछले तीन सालों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi political career) जी के नेतृत्व में न सिर्फ़ आम जनता के मुद्दों को पुरज़ोर तरीक़े से उठा कर सरकार की जवाबदेही तय की, बल्कि संगठन को मज़बूत करने का काम भी बड़े स्तर पर किया है। 'संगठन सृजन' कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी ने ज़िला, ब्लॉक, न्याय पंचायत से लेकर ग्रामसभा तक कर्मठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की फौज तैयार की है। चाहे कोरोना का संकट रहा हो या किसानों का दमन, महिलाओं की सुरक्षा का सवाल रहा हो या सूबे में बढ़ता अपराध, या फिर बेरोज़गारों की लड़ाई, कांग्रेस के सिपाही हर मोर्चे पर संघर्ष करते हुए जनता के शोक को शक्ति बनाने में जुटे हैं। लल्लू ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में बड़ी किसान सभाओं से लेकर वाराणसी और फिर गोरखपुर की रैलियों की अभूतपूर्व सफलता कांग्रेस के मज़बूत संगठन का प्रतिबिम्ब है। इसी कड़ी में महासचिव

हर मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी डट कर लड़ रही है

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की निरंकुश सरकार के खिलाफ़ आज हर मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी डट कर लड़ रही है, कार्यकर्ताओं में उत्साह है और जनता भी कांग्रेस को ही विकल्प मानती है क्योंकि सड़क से सदन तक की इस लड़ाई को लड़ने के लिए कांग्रेस और पूरा संगठन प्रतिबद्ध है। प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव में 40 फ़ीसदी टिकट देने का अभूतपूर्व फ़ैसला किया है जिससे पूरे सूबे में महिलाओं में ख़ासतौर पर उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सरकार बनने पर लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी देने, किसानों का पूरा क़र्ज़ माफ़ करने, 2500 रुपये में गेहूँ-धान और 400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ना ख़रीदने, सबका बिजली बिल हाफ करने और कोरोना काल का बकाया बिल माफ़ करने, कोरोना की आर्थिक मार को देखते हुए हर परिवार को 25 हज़ार रुपये की मदद देने और 20 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने संबंधी जो प्रतिज्ञाएँ की हैं उन्हें जन-जन तक पहुँचाने काम ज़ोरों से शुरू हो गया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि अगले चुनाव में तीन दशकों से जारी कुशासन का अंत होगा और कांग्रेस के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फिर से विकास और सद्भाव के मार्ग पर लौटेगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story