×

UP Election 2022: ठंड और बारिश के बीच आज चढ़ेगा बुलंदशहर का 'सियासी तापमान', जिले में शाह, प्रियंका, अखिलेश, जयंत भरेंगे हुंकार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आते ही सियासी संग्राम तेज हो चला है। यूपी विधानसभा चुनाव के नजरिए से देखें तो आज यानी गुरुवार को प्रदेश का सबसे 'हॉट डिस्ट्रिक्ट' अगर कोई रहने वाला है तो वो है बुलंदशहर।

aman
By aman
Published on: 3 Feb 2022 4:12 AM GMT
amit shah  priyanka gandhi akhilesh yadav jayant chaudhary
X

amit shah priyanka gandhi akhilesh yadav jayant chaudhary

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) करीब आते ही सियासी संग्राम तेज हो चला है। यूपी विधानसभा चुनाव के नजरिए से देखें तो आज यानी गुरुवार को प्रदेश का सबसे 'हॉट डिस्ट्रिक्ट' अगर कोई रहने वाला है तो वो है बुलंदशहर (Bulandshahr)। गुरुवार 3 फ़रवरी को बुलंदशहर जिले में चार सियासी दिग्गज मैदान में होंगे। इनमें पहला नाम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और लगातार पश्चिमी यूपी में एक के बाद एक प्रचार करने में जुटे गृह मंत्री अमित शाह का है। वहीं, दूसरा नाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का है प्रियंका आज जहांगीराबाद में दोपहर 12 बजे होंगी। हद है कि जहांगीराबाद में ही अमित शाह की भी रैली है।

इसके अलावा अमित शाह का डिबाई में भी एक कार्यक्रम है। जबकि, सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी का बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा और सिकंदराबाद में कार्यक्रम है।

जहांगीराबाद और डिबाई में होंगे शाह

बीजेपी के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हेलीकॉप्टर के जरिए जहांगीराबाद के नवीन अनाज मंडी पहुंचेंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब 45 मिनट बाद शाह डिबाई के लिए रवाना हो जाएंगे। डिबाई के कुबेर इंटर कॉलेज मैदान में करीब 2:30 बजे उनकी एक जनसभा है, जिसे वो संबोधित करेंगे। अमित शाह शाम 4 बजे लोनी में जनसंपर्क करेंगे।

दोपहर 12 बजे जहांगीराबाद में प्रियंका का जनसंपर्क

कांग्रेस की महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आज दोपहर 12 बजे के करीब जहांगीराबाद में जनसंपर्क करेंगी। इस संबंध में पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह ने बताया, कि मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने और जनता की विशेष मांग पर प्रियंका गांधी का चुनावी कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का व्यस्त कार्यक्रम

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी आज हेलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। 11.30 बजे वो डीएम रोड पर जनसभा करते हुए संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे जनसंपर्क करते हुए काला आम चौराहा, धमेड़ा अड्डा, अगौता, स्याना विधानसभा के सैदपुर, बीबीनगर, गांव सटला, चितसोना, स्याना जाएंगे। फिर, अनूपशहर विधानसभा के लखावटी, जहांगीराबाद,औरंगाबाद जाएंगे। शिकारपुर विधानसभा के गांव चांदौक, शिकारपुर कस्बा में भी जनसंपर्क करेंगे। जिसके बाद, खुर्जा विधानसभा के खुर्जा रोड, चौला चौकी तथा सिकंदराबाद विधानसभा के गांव धनौरा से ककोड़ तक जनसंपर्क करेंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story