UP Election 2022: टिकट न मिलने पर कांग्रेस में बगावत, फूंके बैनर- पोस्टर, तो जिलाध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस

UP Election 2022: कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के संभावित डिबाई विधान सभा सीट से उम्मीदवार हरिओम दुबे ने कांग्रेस के बैनर, पोस्टर और चुनाव चिन्ह के पट्टिकाओ को फूंका।

Sandeep Tayal
Report Sandeep TayalPublished By Vidushi Mishra
Published on: 21 Jan 2022 8:44 AM GMT
Congress
X

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

UP Election 2022: यूपी के बुलंदशहर में इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस के लिए काम करने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिला तो कांग्रेस में अनेक कार्यकर्ताओं अब बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए है।

कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के संभावित डिबाई विधान सभा सीट से उम्मीदवार हरिओम दुबे ने कांग्रेस के बैनर, पोस्टर और चुनाव चिन्ह के पट्टिकाओ को फूंका। कांग्रेस व प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के लगाए नारे, हरिओम दुबे डिबाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट मांग रहे थे। लंबे समय से कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़ दिए तो इंदिरा गांधी के जमाने से कांग्रेस को समर्पित परिवार की बेटी गीता शर्मा फूट फूट कर रोई।

अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की कमान प्रियंका गांधी ने अपने हाथों में संभाल रखी है जैसे ही विधानसभा प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस ने जारी की तो बुलंदशहर के पुराने और कर्मठ ऐसे कार्यकर्ता, जो टिकट के लिए प्रयासरत थे और कांग्रेस के लिए कई दशकों से काम कर रहे थे।

सूची में अपना नाम न देख उग्र हो गए दशकों से कांग्रेस से जुड़े कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौपाल सिंह ने जहां टिकट निर्धारण में सही मापदंडों के आधार पर चयन न करने का आरोप लगाते हुए कर्मठ कार्यकर्ताओं को टिकट न देने से नाराज हो अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी, तो वही डिबाई विधानसभा क्षेत्र में दशकों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता हरि ओम दुबे ने भी कांग्रेश के चुनाव चिन्ह वाले पोस्टर होर्डिंग बैनर में आग लगा अपना विरोध प्रकट किया।

प्रियंका गांधी व कांग्रेस विरोधी नारेबाजी की ऐसा ही आलम नामांकन स्थल पर रहा जहां बुलंदशहर से पीढ़ियों से कांग्रेश के लिए समर्पित परिवार की बेटी गीता शर्मा फूट फूट कर रोई क्योंकि उसे कांग्रेसमें प्रत्याशी के रूप में टिकट नहीं दिया और उसका सूची में नाम नहीं आया।

गीता शर्मा ने तो यहां तक दावा किया कि वह लड़की है लड़ सकती है और प्रियंका गांधी को टिकट के लिए लड़ कर दिखाएंगे और यदि उनकी बात प्रियंका गांधी तक नहीं पहुंची तो भूख हड़ताल भी करेंगे कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची के बाद कांग्रेस के एक बड़े खेमे में निराशा है और वह कांग्रेश के खिलाफ मुखर हो गए हैं।

बुलंदशहर में कांग्रेस ने बनाया इन्हें प्रत्याशी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बुलंदशहर की सिकंदराबाद विधानसभा सीट से सलीम अख्तर, बुलंदशहर सदर सीट से सुशील चौधरी, स्याना विधानसभा सीट से पूनम पंडित, अनूप शहर विधानसभा सीट से गजेंद्र चौधरी, डिबाई विधानसभा सीट से सुनीता शर्मा, शिकारपुर विधानसभा सीट से जियाउर रहमान, खुर्जा विधानसभा सीट से टुककी मल को प्रत्याशी घोषित किया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story