×

UP Election 2022: स्याना के BJP विधायक देवेंद्र लोधी का ग्रामीणों ने किया विरोध, सुनाई खरी-खोटी

UP Election 2022: चुनाव प्रचार के दौरान जब स्याना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह लोधी माकड़ी गांव में पहुँचे, तो वहां उन्हें ग्रामीणों के विरोध का करना पड़ा सामना।

Sandeep Tayal
Report Sandeep TayalPublished By Vidushi Mishra
Published on: 23 Jan 2022 5:34 AM GMT
devendra singh lodhi
X

BJP विधायक देवेंद्र लोधी (फोटो-सोशल मीडिया)

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के दर्जनों स्टार प्रचारकों की एक तरफ फौज चुनाव मैदान में उतरकर विकास कराने और सुशासन के नाम पर जनता से वोट मांग 2022 में भाजपा की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं, तो वही 2017 में मोदी-योगी की लहर में बुलंदशहर जनपद के स्याना विधान सभा सीट से भाजपा विधायक बने देवेंद्र लोधी द्वारा गांव का विकास न करने पर अब लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

10 फरवरी 2022 को होने वाले प्रथम चरण के मतदान से पहले डोर टू डोर चुनाव प्रचार के दौरान जब स्याना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह लोधी माकड़ी गांव में पहुँचे, तो वहां उन्हें ग्रामीणों के विरोध का करना पड़ा सामना।

जमकर सुनाई खरी-खोटी

गांव में अपेक्षित विकास कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने भाजपा विधायक व प्रत्याशी देवेंद्र लोधी को जमकर खरी-खोटी सुनायी, हालांकि विधायक ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे मगर ग्रामीण नहीं माने और वोट मांगे पहुंचे विधायक को गांव से जाना पड़ा।

लेकिन बाद में भाजपा के विधायक देवेंद्र लोधी ने अपनी गलती महसूस करते हुए एक वीडियो जारी कर क्षेत्र के लोगों से माफी मांगने में ही गनीमत समझी और विधायक देवेंद्र लोधी ने क्षेत्र की जनता से वीडियो के जरिये माफी मांगी।

दरअसल उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में प्रथम चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। गत दिवस स्याना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक व वर्तमान प्रत्याशी देवेंद्र लोधी अपने कुछ समर्थकों के साथ क्षेत्र के गांव माकड़ी में जन समर्थन जुटाने पहुँचे थे, देवेंद्र लोधी ग्रामीणों से वोट मांग रहे थे कि उसी दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने विधायक पर कोरोना काल में क्षेत्र के लोगों की खबर न लेने पर नाराजगी जताई।

साथ ही कहा कि कोरोना के दौरान गांव के किसी भी ग्रामीण की मदद नहीं की गई, यही नहीं गांव की नाली निर्माण और अपेक्षित विकास कार्य भी नहीं कराए गए, गुस्साए ग्रामीणों ने विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिसके बाद हालात को भाप भाजपा विधायक माकड़ी गांव से चुपचाप निकल गए। माकड़ी गांव में हुए भाजपा विधायक देवेंद्र लोधी के विरोध का किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

BJP विधायक देवेंद्र लोधी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

बुलंदशहर जनपद की स्याना विधान सभा सीट से भाजपा विधायक व प्रत्याशी देवेंद्र लोधी का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा में अचानक खलबली मच गई। बुलंदशहर की सभी सीटों पर जहां भाजपा के दिग्गज नेता जीत हासिल करने का दावा कर रहे थे।

ऐसे में विधायक का ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई। आनन-फानन में भाजपा के विधायक व प्रत्याशी देवेंद्र लोधी ने अपना माफी मांगते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और क्षेत्र की जनता से वीडियो के जरिए माफी मांगी। माफी युक्त वीडियो में देवेंद्र लोधी ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र के लोगों से उनके श्री चरणों में मत्था टेक कर माफी मांगता हूं , मुझसे जो गलती हो गई है अब दोबारा भविष्य में गलती नहीं होगी ।

Bulandshahr, villagers, Makdi village , Syana assembly constituency, Devendra Singh Lodhi , MLA candidate , BJP, BJP mla, first phase polling , up election 2022 reddit, up election 2022 prediction astrology, up election 2022 quint , up election 2022

up election 2022 result date , up election 2022 yogi, up election 2022 astrology , up election 2022 chances, up election 2022 date , up election 2022

who will win up election 2022 quora , up election 2022 date hindi , up election 2022 opinion poll ndtv , up election 2022 state , up election 2022 kanpur , up election 2022 latest news in hindi , up election 2022 , syana mla list, syana vidhan sabha village list, devendra singh lodhi kasganj

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story