×

Kalyan Singh funeral: 21 पंडित करायेंगे कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, तैयारियां पूरी, शाह ने दी श्रद्धांजलि

बुलंदशहर के नरौरा स्थित गंगा किनारे बांसी घाट पर आज Up के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा...

Sandeep Tayal
Report Sandeep TayalPublished By Ragini Sinha
Published on: 23 Aug 2021 6:53 AM GMT (Updated on: 23 Aug 2021 8:01 AM GMT)
Kalyan Singh funeral update
X
कल्याण सिंह का आज अंतिम संस्कार 

Kalyan Singh Funeral: Up के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान और हिमाचल के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज बुलंदशहर के नरौरा स्थित गंगा किनारे बांसी घाट पर आज शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई बड़े नेता के शामिल होने की संभावना है। अंतिम दर्शन स्थल व अंत्येष्टि स्थल को फूलों से सुसज्जित किया गया।

राजनाथ सिंह ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह अलीगढ़ के अतरौली में स्थित अहिल्या बाई स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पुष्पगुच्छ समर्पित कर श्रद्धांजली दी। वहीं, उनके साथ में उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद हैं। नरौरा थाना क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से आने वाले VVIP के लिए चार हेलीपैड बनाए गए हैं, ताकि हैलीकॉप्टर को लैंडिंग में कोई परेशानी न हो।

कल्याण सिंह का आज अंतिम संस्कार

अंतिम दर्शन में ये राजनेता भी होंगे शामिल

बुलंदशहर के नरौरा में बाबूजी कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में हैलीकॉप्टर से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा, नगर विकास शहरी समग्र मंत्री आशुतोष टंडन अलग-अलग हेलीकॉप्टर में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई देंगे, जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हेलीकॉप्टर में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट , उत्तराखंड के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, धन सिंह रावत व स्वामी यतिस्वरानंद महाराज अंत्येष्टि स्थल पर पहुँचकर बाबूजी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी अंतिम विदाई देंगे।

अंतिम विदाई देने कार से पहुचेंगे ये VVIP

बाबू जी कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने नरौरा सड़क मार्ग से कार द्वारा स्वतंत्र देव सिंह, गिरीश चंद यादव, उमा भारती, सुरेश राणा, अशोक कटारिया, रमाशंकर पटेल, महेंद्र सिंह, अश्वनी चौबे, उपेंद्र तिवारी, सूर्य प्रताप शाही, बीएल वर्मा, कपिल देव अग्रवाल, महेंद्र नाथ पांडे , एसपी सिंह बघेल, बाबूराम निषाद, सुनील भराला, रामनरेश अग्निहोत्री आदि मन्त्री व संयुक्त संसदीय दल के चैयरमैन डॉ. सत्यपाल सिंह भी पहुचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई देंगे।

21 आर्य समाज के पंडित करायेंगे अंतिम संस्कार

बाबू जी कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आर्य समाज के 21 पंडित वैदिक रीति रिवाज के साथ करायेंगे। अंतिम संस्कार के लिये 21 किलो चंदन की लकड़ी, आम और पीपल की पांच कुंतल लकड़ी, 100 किलो केसर युक्त सामग्री, 45 किलो देसी घी की व्यवस्था की गयी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story